Bulandshahr Panchayat Chunav News: मास्क नहीं पहनने पर पीठासीन अधिकारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना
बुलंदशहर मे गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान सुबह 700 बजे से ही शुरू हुआ। डीएम और एसएससी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एक पीठासीन अधिकारी द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं करने पर जुर्माना लगाया। यह चर्चा का विषय बन गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर में जनपद में हंगामे के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हुआ। डीएम और एसएससी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एक पीठासीन अधिकारी द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं करने पर जुर्माना लगाया। जिले के 3593 बूथों पर गुरुवार सुबह सात बजे छिटपुट हंगामे के बीच मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू कराया गया।
डीएम रविंद्र कुमार ने एसएसपी भारती सिंह के साथ बुलंदशहर क्षेत्र के मतदान केंद्र अकबरपुर मरगुबपुर का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर चल रहे मतदान के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अकबरपुर मतदेय स्थल के एक पीठासीन अधिकारी के मास्क नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। कोबिट प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर पीठासीन अधिकारी पर ₹1000 का जुर्माना लगाया।