Move to Jagran APP

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा सरकार ने पूरे नहीं किए जनता से किए वादे

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर केंद्र व प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए। आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:24 PM (IST)
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा सरकार ने पूरे नहीं किए जनता से किए वादे
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र।

सहारनपुर, जेएनएन। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर केंद्र व प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए।

loksabha election banner

बुधवार को दाबकी रोड स्थित पंचवटी गार्डन में सुरक्षित सीटों की समीक्षा व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। आए दिन महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार बनी। अपनी सरकार में मुख्यमंत्री मायावती ने जो कहा, उसे करके दिखाया। महिलाएं सुरक्षित थीं, युवाओं के पास रोजगार था। उन्होंने सर्वसमाज खासकर अनुसूचित, मुस्लिम व ब्राह्मणों से आह्वान किया कि जुल्मों से छुटकारे के लिए 2022 में बहनजी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाएं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए पुराने साथियों को साथ लेकर चलना जरूरी है। जनता को बसपा शासन में हुए विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा, सहारनपुर को बहनजी के अलावा किसी पार्टी ने कुछ नहीं दिया। मेडिकल कालेज, नगर निगम, स्पोट्र्स कालेज, विकास भवन, सर्किट हाउस व कमिश्नरी, पालिटेक्निक कालेज आदि उन्हीं की देन है। दूसरी पार्टियां बसपा शासनकाल में हुए इन विकास कार्यों का नाम बदलकर अपने नाम का पत्थर लगवाती रही हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर सिंह चौधरी ने अनुसूचित व पिछड़ी जाति के लोगों से साथ आने का आह्वान किया। सांसद हाजी फजलुर्रहमान, एमएलसी सुरेश कश्यप व महमूद अली, सहारनपुर देहात के प्रभारी अजब ङ्क्षसह, रामपुर मनिहारान के प्रभारी व पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, देवबंद प्रभारी चौधरी राजेंद्र, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, राजकुमार गौतम, आशीर्वाद आर्य, एस आलम ने भी विचार रखे। कुछ लोग भीम आर्मी व भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए। बिजेंद्र कश्यप, दिनेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, प्रेम खन्ना, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.