Move to Jagran APP

क्रूर कोरोना ने उजाड़ी 380 बच्चों की 'दुनिया', मेरठ में 75 और गाजियाबाद में 119 अभिभावकों की कोरोना से मौत

प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों को गोद लेगी जिनके सिर से कोरोना ने मां-बाप का साया छीन लिया। मंडल में ऐसे 380 बच्चों की सूची बन चुकी है जिनकी मदद के लिए प्रशासन आगे आया है। कई निजी संगठन भी इन बच्चों की परवरिश में योगदान की मंशा जता चुके हैं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 05:55 PM (IST)
मेरठ में 75 और गाजियाबाद में 119 अभिभावकों की कोरोना से मौत।

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों को गोद लेगी, जिनके सिर से कोरोना ने मां-बाप का साया छीन लिया। मंडल में ऐसे 380 बच्चों की सूची बन चुकी है, जिनकी मदद के लिए प्रशासन आगे आया है। कई निजी संगठन भी इन बच्चों की परवरिश में योगदान करने की मंशा जता चुके हैं। गाजियाबाद में कोरोना सबसे ज्यादा बेरहम साबित हुआ, वहां 119 बच्चों ने अभिभावकों को खोया।

loksabha election banner

मंडल ने बनाई यह सूची

मंडलायुक्त के निर्देश पर मंडल का आंकड़ा जुटाया गया। मंडल में 57 बच्चे ऐसे मिले, जिनके मां-बाप दोनों कोरोना का शिकार हो गए। कुल मिलाकर 58 बच्चों ने मां, 265 ने पिता को खोया। जिला प्रशासन ने सभी बच्चों की सूची बनाकर प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा दी है। कुल 380 में से 364 की रिपोर्ट बनाई जा चुकी है, साथ ही टीमों ने 350 घरों का निरीक्षण कर लिया है। हालांकि अभी तक महज 69 बच्चों को प्रशासन की ओर से तात्कालिक मदद मिल सकी है। मंडलीय सॢवलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि सभी जिलों के अधिकारियों को ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। महिलाओं की तुलना में चार गुना पुरुष अभिभावकों की जान गई है। प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों की शिक्षा समेत अन्य खर्च उठाने के लिए कहा है। कई संगठनों ने भी ऐसे बच्चों की मदद के लिए प्रशासन को चेक सौंपा है।

कोरोना ने कहां कितने जख्म दिए

जिला मां की मौत पिता की मौत माता-पिता दोनों की मौत कुल

मेरठ               27                        40                    08                    75

गाजियाबाद        11                        87                    21                    119

गौतमबुद्धनगर       09                      66                     07                     82

बुलंदशहर          03                       16                     08                     27

हापुड़              08                       29                     07                     44

बागपत            00                      27                     06                     33 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.