Move to Jagran APP

भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र राममंदिर, उसी के अनुरूप होगा काम : उपमुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हम पिछला रिकार्ड तोड़ेंगे। राममंदिर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल है। सरकार अपने संकल्प पत्र के अनुसार काम करेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM (IST)
भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र राममंदिर, उसी के अनुरूप होगा काम  : उपमुख्यमंत्री
भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र राममंदिर, उसी के अनुरूप होगा काम : उपमुख्यमंत्री

मेरठ (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने आए डिप्टी सीएम और माध्यमिक व उच्च शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। पार्टी लोकसभा में उत्तर प्रदेश से 73 से अधिक सांसद जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसे पूरा किया जाएगा। इसकी झलक लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की हार से दिख गई है। राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव में भाजपा की जीत ने दिखा दिया कि हर सांसद भाजपा को चाहता है। चारों तरफ विपक्षी दल मुंह के बल गिरे हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हम पिछला रिकार्ड भी तोड़ेंगे। राममंदिर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल है। सरकार अपने संकल्प पत्र के अनुसार काम करेगी।

loksabha election banner

2014 से बड़ी विजय प्राप्त करेंगे : उपमुख्यमंत्री 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश और देश दोनों जगह रथ के पहिए भाजपा के पास हैं। दोनों पहिए तेजी के साथ चल रहे हैं, जनता का आशीर्वाद साथ है। इस बार वर्ष 2014 से बड़ी विजय प्राप्त होगी। मेरठ में हुई कार्यसमिति की बैठक में इसका रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कुछ आध्यात्मिक बातें कही हैं, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर हम सभी एक ही पाठशाला से निकले हैं और वह पाठशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की है। इसका दर्शन ही है कि सत्ता केवल सुख भोगने के लिए नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ जगह जातीय संघर्ष की सूचना है। पुलिस-प्रशासन को सतर्क किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.