Move to Jagran APP

स्वतंत्रदेव के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत में भाजपाइयों का हुजूम ऐसे उमड़ा कि पूरी व्यवस्था चरमरा गई। रविवार दोपहर मेरठ की सीमा में दाखिल होने से सर्किट हाउस तक पहुंचने में पंाच घंटे लग गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:24 AM (IST)
स्वतंत्रदेव के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम
स्वतंत्रदेव के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत में भाजपाइयों का हुजूम ऐसे उमड़ा कि पूरी व्यवस्था चरमरा गई। रविवार दोपहर मेरठ की सीमा में दाखिल होने से सर्किट हाउस तक पहुंचने में पंाच घंटे लग गए। कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुखिया का दर्जनों स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क पर फूल मालाएं बिखरीं नजर आई। उधर, सियासी खींचतान भी भरपूर रही।

loksabha election banner

प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को मेरठ पहुंचे। उनके स्वागत की सप्ताहभर से चल रही तैयारियों का पूरा असर नजर आया। गाजियाबाद से मोहिद्दीनपुर के बीच ताबड़तोड़ स्वागत से कार्यक्रम लेट हो गया। मेरठ की सीमा में दाखिल होने पर मोहिद्दीनपुर में विधायक सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवई, दिनेश खटीक व संगीत सोम के साथ ही जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सहकारिता बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, संदीप प्रधान व इंद्रपाल बजरंगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भूड़बराल में दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर व उनके मंडल अध्यक्षों, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से रोड पर लंबा जाम लग गया। यहां से परतापुर तिराहे तक पहुंचने में काफी वक्त लग गया। महानगर के विभिन्न चौराहों पर स्वागत के साथ पुष्पवर्षा हुई। वाहन पर स्वतंत्रदेव के साथ अगली पंक्ति में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, विजय बहादुर पाठक, मुकेश सिंघल, रवींद्र भड़ाना, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर,उ संजीव सिक्का, मनोज पोशवाल समेत कई अन्य शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला दैनिक जागरण चौराहा, मेट्रो प्लाजा होते हुए बेगमपुल और चौ. चरण सिंह पार्क पहुंचा। मेट्रो पर कमल ठाकुर, अरविंद मारवाड़ी समेत दर्जनों ने स्वागत किया। शहीद स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पौधरोपण भी किया। बेगमपुल पर दोपहर एक बजे से खड़ी महिलाओं ने भी स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंबेडकर चौक होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा, जहां प्रेस वार्ता हुई। इसके बाद राधा गोविंद मंडप में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मिस्ड कॉल के माध्यम से नए सदस्य बनाए। होटल फॉर सीजन इन में वरिष्ठ पदाधिकारियों और लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक की। स्वतंत्र देव ने सभी अतिथियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता बताया।

सासद राजेंद्र अग्रवाल, श्रम परिषद के चेयरमैन सुनील भराला, एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकात अहलूवालिया, बिजेंद्र अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग, संजय त्रिपाठी, कमल दत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी, संजीव गुप्ता, पीयूष शास्त्री, विनीत शारदा, सुरेश जैन ऋतुराज, महेश बाली, वरुण गोयल, आयुष पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा, आशीष सिंह, देवेंद्र गुर्जर, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा व अमित शर्मा, दीपक शर्मा, वीर सिंह कर्दम, कपिल शर्मा, अंकुर राणा, अंकुर गोयल, विनय विरालिया, निशांक गर्ग, पवन भारद्वाज, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, अनूप राघव, पार्षद तहसीन अंसारी, वर्षा कौशिक, प्रवेश त्यागी, जैनब नकवी, राकेश सिरोही व मधु गुर्जर समेत कई अन्य भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.