Move to Jagran APP

UP: बुलंदशहर में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने परखी उपचुनाव की तैयारी, हर कार्यकर्ता में भरा जोश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास चाहती है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:36 PM (IST)
UP: बुलंदशहर में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने परखी उपचुनाव की तैयारी, हर कार्यकर्ता में भरा जोश
बुलंदशहर में उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष।

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास चाहती है। वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए सभी को उपचुनाव को लेकर सजग रहने को कहा। साथ ही उपचुनाव को लेकर जोश-खरोश से आगे बढ़ने को कहा।

loksabha election banner

स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम का शुभारंभ स्याना क्षेत्र से हुआ। इसके बाद गांव कुदैना में चौपाल और बूथ समिति की बैठक बहलीमपुरा में की गई। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के संबंध में बात की। बूथ समिति सदस्यों से संवाद भी किया। कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका विकास है। कहा कि सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत ही दिवंगत विधायक और मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, उपचुनाव प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, विधायक संजय शर्मा, बिजेंद्र सिंह खटीक आदि मौजूद रहे।

मोदी योगी ने बचाया देश और प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश को बचाने के लिए काफी कुछ किया है। तमाम बड़े देशों की अर्थव्यवस्था खराब हो गई लेकिन सीमित संसाधनों के बीच दोनों नेताओं ने आमजन के लिए काफी कुछ किया है।

दिनभर चला बैठकों का दौर

दोपहर के समय गंगा नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने एक के बाद एक युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समन्वय समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर उपचुनाव की तैयारियों को परखा। साथ ही बेहतर तैयारी के लिए सभी को दिशा-निर्देश भी दिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.