Move to Jagran APP

Top Meerut News of the day, 12 th August 2019: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अंगुली की सर्जरी, उल्‍लास के साथ मनी बकरीद, शिवसैनिकों का प्रदर्शन, जल संरक्षण के लिए कवायद

मुजफ्फरनगर में स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अंगुली में चोट लगने से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के एक अस्‍पताल में उनकी अंगुली की सर्जरी की गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 04:57 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 12 th August 2019: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अंगुली की सर्जरी, उल्‍लास के साथ मनी बकरीद, शिवसैनिकों का प्रदर्शन, जल संरक्षण के लिए कवायद
मेरठ, जेएनएन। मुजफ्फरनगर में स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अंगुली में चोट लगने से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के एक अस्‍पताल में उनकी अंगुली की सर्जरी की गई। वहीं बकरीद के मौके पर वेस्‍ट यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। दूसरी ओर बरेली पुलिस द्वारा जिला प्रमुख पंकज पाठक सहित चार शिवसैनिकों की अवैध रूप से गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ और मुजफ्फरनगर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दूसरी ओर नगर निगम भी जल संरक्षण में अहम योगदान कर सकता है। शहरी क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को नगर निगम के नलकूप बढ़ा सकते हैं। यह सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन ऐसा हो सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की अंगुली की सर्जरी
मुजफ्फरनगर के खतौली में नेशनल हाईवे पर भंगेला गांव के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुजफ्फरनगर महावीर चौक पर भाजपाई प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे तो वहां पहले ही विरोध प्रदर्शन के लिए शिवसैनिक सड़कों पर जमे हुए थे। स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के हाथ में चोट लग गई। हाथ की अंगुली में खून निकलने पर भाजपाइयों में हड़कंप मच गया। वर्धमान हॉस्पिटल में डॉक्‍टर मुकेश जैन के यहां उन्हें ले जाया गया। अस्पताल के बाहर भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया। डा. जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथ की अंगुली की सर्जरी शुरू कर दी है। भाजपा अध्‍यक्ष के आगे के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
उल्‍लास के साथ मनाई गई ईद
बकरीद के मौके पर सोमवार को वेस्‍ट यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्‍चे भी खासे उत्‍साहित नजर आए। देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। वहीं मेरठ में उलेमा ने बकरीद पर कुर्बानी का महत्व बताया। इसके साथ ही इस बार तकरीर में विवादित और उत्तेजित बयानबाजी से उलेमा बचते रहे। तकरीर करते हुए कारी शफीक उर रहमान ने कहा कि हमारी कौम ने 800 साल तक हिंदुस्तान पर राज किया लेकिन उन्होंने एक भूल की, इस देश में संस्कृत भाषा को समझने के संजीदा प्रयास नहीं किए गए।
बरेली पुलिस के खिलाफ शिवसेना का धरना प्रदर्शन
बरेली पुलिस द्वारा जिला प्रमुख पंकज पाठक सहित चार शिवसैनिकों की अवैध रूप से गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में शिव सेना जिला इकाई तथा महानगर इकाई ने सोमवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं मुजफ्फरनगर में भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मेरठ में कार्यकर्ताओं का कहना था बरेली में हर साल सावन के अंतिम सोमवार को नाथ नगरी परिक्रमा का कार्यक्रम शिवसेना द्वारा प्रस्तावित होता है। इस बार इस कार्यक्रम को लेकर शिव सैनिकों के दो गुटों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। दोनों ही गुट इस कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांग रहे थे। बरेली पुलिस ने साजिश के तहत गत 10 अगस्त की शाम को पंकज पाठक जिला प्रमुख बरेली व तीन अन्य कार्यकर्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जल संरक्षण के लिए अहम कवायद
शहरी क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को नगर निगम के नलकूप बढ़ा सकते हैं। यह सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन ऐसा हो सकता है। दरअसल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर नलकूपों की बोरिंग के जरिए वर्षा जल को भूगर्भ में पहुंचाया जा सकता है। यह प्रस्ताव जल निगम यांत्रिकी अनुभाग ने नगर निगम को दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि अगर नगर निगम 157 नलकूपों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर ले तो वह बारिश के एक सीजन में लगभग 7.23 लाख लीटर वर्षा जल संरक्षित कर सकता है।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.