Move to Jagran APP

भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा शनिवार को होगी संपन्न

भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा शनिवार को विराम पर पहुंचेगी। एक दिसंबर से शुरू हुई पदयात्रा का तीनों विस क्षेत्रों में समापन कार्यक्रम होगा। महानगर इकाई ने शुक्रवार को इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:00 AM (IST)
भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा शनिवार को होगी संपन्न

मेरठ । भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा शनिवार को विराम पर पहुंचेगी। एक दिसंबर से शुरू हुई पदयात्रा का तीनों विस क्षेत्रों में समापन कार्यक्रम होगा। महानगर इकाई ने शुक्रवार को इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।

loksabha election banner

15 दिनी पदयात्रा में सभी क्षेत्र के मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। रोजाना चयनित मोहल्लों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए जनसंपर्क किया। इसी कड़ी में अंतिम दिन मेरठ दक्षिण विस में दोपहर साढ़े बारह बजे समापन गगोल में होगा। इसमें विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं जयकरण गुप्ता शामिल होंगे। संयोजक राकेश शर्मा होंगे। कैंट विस में तीन बजे कंकरखेड़ा बाजार में वाल्मीकि मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। संयोजक अजय गुप्ता होंगे। वहीं, शहर विस क्षेत्र में शाम पांच बजे कमल संदेश पदयात्रा का समापन सूरजकुंड पार्क स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के पास होगा। इसमें पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संयोजक विवेक वाजपेयी भी उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और महानगर संयोजक कमलदत्त शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कमल संदेश पदयात्रा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई : मोदीपुरम में भाजपा की अनुसूचित मोर्चा इकाई ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में मोर्चा नगर अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कासमपुर से शुरु होकर नंदपुरी, शाक्यपुरी, कुमार मंडी, अशोकपुरी होते हुए गो¨वदपुरी स्थित वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। जहां भाजपाईयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान भाजपा नेता ओपी ¨सह, राजीव, गुल्लू ठाकुर, कृष्ण कुमार, हेतराम, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, संजीव, बृजपाल, नीरज, कंचन व मनमोहन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.