Move to Jagran APP

मंदिर-मस्जिद में लगी है भाजपा, जनता महंगाई से परेशान : विनोद हरित

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते ही बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बाउंड्री रोड स्थित कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसानों पर खूब अत्याचार हो रहा है। लखीमपुर खीरी की घटना ने भाजपा का चेहरा बेनकाब किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 10:23 PM (IST)
मंदिर-मस्जिद में लगी है भाजपा, जनता महंगाई से परेशान : विनोद हरित
मंदिर-मस्जिद में लगी है भाजपा, जनता महंगाई से परेशान : विनोद हरित

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते ही बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बाउंड्री रोड स्थित कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसानों पर खूब अत्याचार हो रहा है। लखीमपुर खीरी की घटना ने भाजपा का चेहरा बेनकाब किया है। जनता पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई से परेशान है, जबकि भाजपा मंदिर-मस्जिद के मुद्दे में लगी है। उन्होंने दावा किया रालोद आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा। यह आने वाले चुनाव में प्रदेश की ही नहीं, देश की जनता भी देखेगी।

loksabha election banner

सिवालखास से विधायक रह चुके विनोद हरित ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो भी योजनाएं व कार्य चल रहे हैं, वह सब पुराने हैं। भाजपा ने अपनी सरकार में कोई भी नया कार्य नहीं किया। शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार में किसानों की कमर टूट गई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने भाजपा से दो अप्रैल 2018 की हिसा में अनुसूचित जाति के लोगों पर दर्ज मुकदमे खत्म करने की मांग रखी थी। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस किए, दो अप्रैल के नहीं। आरोप लगाया कि भाजपा भेदभाव से काम करती है। बाहर से आए हुए लोग भाजपा में शामिल होते ही बेदाग हो जाते हैं। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राजकुमार सांगवान व राहुल देव ने भाजपा छोड़कर आए विनोद हरित को पार्टी का पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.