Move to Jagran APP

भाजपा कर रही संविधान को बदलने का कुचक्र: शिवराम सिंह वाल्मीकि

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी पश्चिमी उप्र शिवराम सिंह वाल्मीकि ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 08:08 PM (IST)
भाजपा कर रही संविधान को बदलने का कुचक्र: शिवराम सिंह वाल्मीकि
भाजपा कर रही संविधान को बदलने का कुचक्र: शिवराम सिंह वाल्मीकि

मेरठ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी पश्चिमी उप्र शिवराम सिंह वाल्मीकि ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से संविधान बदलने का कुचक्र किया जा रहा है। कहा कि भाजपा को एससी-एसटी एक्ट की धारा बदलने की बजाय अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति अपनी विचारधारा को बदलना चाहिए।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह पार्क में संविधान बचाओ, देश बचाओ मंडलीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा कि संघ की विचारधारा को मानने वाले अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया। कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को कांग्रेस के साथ जुड़कर मुख्य धारा में आना चाहिए। साथ ही धर्म के आधार पर आधारित सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

उपाध्यक्ष योगी जाटव ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश सचिव अरुण कुमार एडवोकेट ने कहा कि देश में संविधान सुरक्षित रहेगा तो इस देश के अनुसूचित जाति के लोग भी सुरक्षित रहेंगे। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मोघा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, डा. प्रदीप अरोड़ा, महरबान आलम, प्रमोद शर्मा, तेजपाल सिंह, विनोद सोनकर ने विचार व्यक्त किए। अवनीश पंवार, राकेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह फौजी, केडी शर्मा, मंतीन अंसारी, राम सिंह वरुण, मतन सिंह, नफीसा शेख, सविता नोमानी, रेनू, किरण बाला आदि मौजूद रहे। संचालन अरुण कुमार व तेजपाल सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.