विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LokSabha Election Result 2019 : आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल ने बनाई हैट्रिक, भगवा खेमे में जश्न

By Ashu SinghEdited By:
Published: Thu, 23 May 2019 05:27 PM (IST)

मेरठ में ईवीएम खुलते ही भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के बीच उठापटक का जो दौर शुरू हुआवह आखिरी राउंड तक चलता रहा।

LokSabha Election Result 2019 : आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल ने बनाई हैट्रिक, भगवा खेमे में जश्न
LokSabha Election Result 2019 : आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल ने बनाई हैट्रिक, भगवा खेमे में जश्न

मेरठ,जेएनएन। मेरठ में ईवीएम खुलते ही भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के बीच उठापटक का जो दौर शुरू हुआ,वह आखिरी राउंड तक चलता रहा। अंतिम राउंड की गिनती के बाद राजेंद्र अग्रवाल 1990 वोटों से जीत गए। इसके साथ ही भगवा खेमा जश्न मनाने लगा।
पिछली बार जीत का अंतर 3.22 लाख से अधिक
वर्ष 2009 से इस सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल जीत रहे हैं। इस बार की बढ़त ने स्पष्ट कर दिया है कि राजेंद्र अग्रवाल हैट्रिक बनाने जा रहे हैं। पिछली बार उनकी जीत का अंतर 3.22 लाख से अधिक था। इस बार राजेंद्र अग्रवाल छह लाख से अधिक मत अपने खाते में लेने में सफल रहे। अभी बैलेट मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

भाजपा की लाज कैंट ने बचाई
इससे पहले काउंटिंग की शुरुआत में याकूब तो बीच में राजेंद्र अग्रवाल आगे निकले। एक बार राजेंद्र 65 हजार तो घंटेभर में याकूब ने 42 हजार की बढ़त बना ली थी। भाजपा की लाज इस बार मेरठ कैंट विधानसभा ने बचाई। यहां से राजेंद्र अग्रवाल को लगभग एक लाख तीन हजार की बढ़त मिली। लेकिन इसके अलावा याकूब शेष सभी चार विधानसभा सीटों से आगे निकले।
कांग्रेस मुकाबले से बाहर
हापुड़ से 6000, किठौर से 22 हजार, मेरठ शहर से 30 हजार और मेरठ दक्षिण से भी 20 हजार से अधिक मतों से गठबंधन उम्मीदवार ने बढ़त बनाई,लेकिन कैंट से मिली पहाड़ जैसी बढ़त के आगे बौनी साबित हुई। ईवीएम खुलते ही यह स्पष्ट हो गया था कि इस बार भी कांग्रेस मुकाबले से बाहर है और सीधी लड़ाई भाजपा-गठबंधन के बीच है। हरेंद्र अग्रवाल 35 हजार के आसपास ही वोट ले सके। नोटा पर 6200 से ज्यादा वोट पड़ चुके थे। इस बार मेरठ संसदीय लोकसभा सीट से कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 88 हजार 376 थी। 12 लाख 11 हजार 966 वोट पड़े थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप