सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक में पीछे की टक्कर से फ्लाई ओवर के बीच गैप में गिरे दंपती की मौत
Tragic Road Accident In Saharanpur सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी फ्लाई ओवर के बीच गैप में गिर गए। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में।
सहारनपुर, जेएनएन। गागलहेडी स्टेट हाईवे के बडूली फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर- गागलहेडी स्टेट हाईवे पर बडूली फाटक पर बने फ्लाई ओवर के बीच बने गैप में बाइक सवार दंपती के गिर जाने से मौत हो गई। दंपत्ति की शिनाख्त अविनाश उर्फ सीटू उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र नेनसिंह एवं उसकी पत्नी निशु उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम अंबेहटा शेखा थाना देवबंद के रूप में हुई।
दंपत्ति बाइक से देवबंद से गागालहेडी की तरफ जा रहे थे, बडूली फाटक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर मार देने के कारण अचानक से बाइक अनियंत्रित हो जाने पर दंपत्ति उछल कर फ्लाई ओवर के बीच बने गैप से नीचे गिर गए मौके पर निशु की मौत हो गई तथा गंभीर घायल अविनाश उर्फ सीटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे सरकारी अस्पताल सहारनपुर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।