CM योगी के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 09:51 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। भगवा झंडा लिए वाहिनी के कार्यकर्ता जब सड़कों से गुजरे तो हर तरफ जय श्रीराम राम,भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी।
समरसता यात्रा का दिया नाम
मुख्यमंत्री के जन्मदिन को समर्पित रैली को हिंदू युवा वाहिनी ने समरसता यात्रा का नाम दिया था। यात्र जीरो माइल शिवाजी चौक से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक व जीप शामिल थी। समापन शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। स्कूल में सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल व नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर रहे।
कार्यकर्ताओं का आभार जताया
भाजपा अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी चरण सिंह लिसाड़ी, आरएसएस के अरुण जिंदल व वाहिनी के पदाधिकारियों ने राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार सांसद बनने पर प्रतीक चिह्न् देकर सम्मानित किया। अग्रवाल ने चुनाव में सहयोग के लिए वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर वाहिनी के महानगर प्रभारी अनूप रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, संयोजक राज कमल गुप्ता, रैली संयोजक विजय मलिक, सह संयोजक नवनीत बाला, गुरमीत सिंह, बसंत अग्रवाल, पुनीत वर्मा, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने की गोसेवा
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने गोसेवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। उनकी अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेसहारा घूमते पशुओं व गोवंश आश्रयशाला के पशुओं को चारा खिलाया। प्रति पशु 10 किलो के हिसाब से चारा आश्रयशाला में वितरित किया।
सीएम की पहल सराहनीय
सूरजकुंड स्थित आश्रय शाला, कांजी हाउस व परतापुर स्थित आश्रयशाला में करीब 300 गोवंश को चारा खिलाया। डा. लक्ष्मीकांत ने कहा कि सड़कों पर भटक रहे गोवंश व अन्य पशुओं को आश्रय देने का कार्य मुख्यमंत्री योगी ने किया है। यह सराहनीय है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना की गई।
वाल्मीकि समाज ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को वाल्मीकि समाज ने भी धूमधाम से मनाया। सूरजकुंड के मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि नेता और सफाई मजदूर नेता टीसी मनोठिया, महामंत्री कैलाश चंदोला, संयोजक विनोद चंदोला, विनेश विद्यार्थी,अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें