मकर सक्रांति पर्व पर जगह-जगह हो रहा भंडारा, बंट रही खिचड़ी, मूंगफली व रेबड़ी Meerut News
मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है। इसके बिना मकर संक्रांति का पर्व होना संभव ही नहीं। मेेरठ केे मवाना नगर व क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरात तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी मूंगफली व रेबड़ी का वितरण किया गया।
मेरठ, जेएनएन। मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है। इसके बिना मकर संक्रांति का पर्व होना संभव ही नहीं। इस दिन हर घरों में खिचड़ी बनाई जाती है। श्रद्धालु राहगीरों को भी खिचड़ी एक प्रसाद के रूप में बांटते हैं। मेेरठ केे मवाना नगर व क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरात तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी, मूंगफली व रेबड़ी का वितरण किया गया।
मकर संक्राति का पर्व प्रतिवर्ष सर्द ऋतु में जनवरी माह के मध्य लोहड़ी से ठीक अगले दिन पड़ता है। इस पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व होता है। गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व पर जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसमें कुछ जगह खिचड़ी के साथ मूंगफली व खिचड़ी का भी वितरण किया गया। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद की ओर से भी अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मोहल्ला तिहाई में सत्संग भवन के पास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मकर संक्राति पर शिविर लगाकर खिचड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर अंशुल गौतम, विवेक, विशाल गुप्ता, मोनू, सोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।