Move to Jagran APP

BEd Entrance Examination 2021: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल, यहां 135 केंद्रों पर 59 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार छह अगस्त को मेरठ और सहारनपुर मंडल के 135 परीक्षा केंद्रों पर करीब 59 हजार छात्र- छात्रएं परीक्षा देंगे। बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 11:06 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 11:06 AM (IST)
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल होगी, तैयारियां पूरी हो गई हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार छह अगस्त को मेरठ और सहारनपुर मंडल के 135 परीक्षा केंद्रों पर करीब 59 हजार छात्र- छात्रएं परीक्षा देंगे। बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि के ब़ृहस्पतिभवन में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई।

loksabha election banner

बैठक में प्रवेश परीक्षा को लेकर शासन और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी दिशा निर्देश सभी केंद्र पर्यवेक्षक और केंद्र अधीक्षकों को दिए गए। परीक्षा में सभी केंद्रों को कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। नकल पर निगरानी कैमरे से भी होगी। साल्वर गैंग पर निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन की भी सक्रियता रहेगी। परीक्षा में किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल नहीं रहेगा। परीक्षा के दौरान सभी केंद्र अधीक्षकों को समुचित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी। पर्यवेक्षक, केंद्र के प्रतिनिधि को छोड़ परीक्षा स्थल पर किसी को भी मोबाइल फोन का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एडीएम सिटी अजय तिवारी, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार, नोडल समन्वयक प्रो. पीके मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी केंद्र अधीक्षक और लखनऊ विवि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अभ्यर्थी इसका ध्यान रखें: बीएड की प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। अभ्यर्थियों को ओएमआर की केवल तीसरी प्रति जिस पर अभ्यर्थी के लिए लिखा गया होगा, वहीं लेना होगा।

कहां कितने छात्र देंगे परीक्षा

जिला     परीक्षा केंद्र          परीक्षार्थी

मेरठ         29                  13367

बागपत      07                    2879

गाजियाबाद    32              14001

गौतमबुद्धनगर  17             6800

बुलंदशहर         13             5420

हापुड                 06            2897

मुजफ्फरनगर      11            4800

सहारनपुर            14           6600

शामली                06            2300

आइटीआइ में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

आइटीआइ में अगस्त 2021 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। कक्षा आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। जिले में छह राजकीय और 32 निजी आइटीआइ में इस रजिस्ट्रेशन से प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए सामान्य और पिछड़ा अभ्यर्थियों के पंजीयन का शुल्क 250 रुपये और अनुसूचित और जनजाति के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क है। नोडल प्रधानाचार्य पीपी अत्री ने बताया कि अभ्यर्थी आनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आइटीआइ से अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। बताया गया कि कक्षा आठवीं व दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.