गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर,बचने के लिए इन उपायों को आजमाएं
अप्रैल माह के पहले ही हफ्ते में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ उपायों को करके सावधानी बरती जा सकती है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 12:09 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। मार्च की राहत के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को तपिश ने लोगों की परीक्षा ली। मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 आंका गया। दिल्ली में तो तापमान 39.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
दिन के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी
मार्च में होली से तापमान में परिवर्तन आया था,लेकिन कुछ दिनों की तल्ख धूप के बाद फिर से मौसम नरम हो गया था। अप्रैल की शुरुआत सामान्य तापमान से हुई,लेकिन दिन के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पांच दिनों में तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रात के तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव आया है। शुक्रवार को लोगों को अब तक के सीजन की सबसे तेज धूप ङोलनी पड़ी। दिन में हवा शांत थी और वातावरण में नमी का स्तर भी बहुत कम रहा। सूखी गर्मी से राहत के लिए लोगों ने पंखे और ठंडे पेय का सेवन किया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।
आज और कल तूफान की आशंका
छह और सात (आज-कल) अप्रैल को आंधी-तूफान आने की आशंका है। इसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मेरठ समेत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अलर्ट सात अप्रैल की सुबह 8.30 बजे तक के लिए जारी किया गया है।
फैल रहा चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय हवाओं के रूप में अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिम राजस्थान और मध्य पाकिस्तान में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे फैल रहा है। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस सिस्टम के कारण छह और सात अप्रैल को तेज धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इनकी रफ्तार कहीं-कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में आंशिक रूप से कुछ कमी आ सकती है।
गर्मी के बचने को इन उपायों को आजमाएं

- तेज धूप में सिर और चेहरे को पूरी से ढककर ही घर से बाहर निकले
- समय समय पर तरल पदार्थ लेने की आदत डाल लें, इससे शरीर में पानी कमी नहीं होगी।
- पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
- खीरे के जूस को आप चेहरे पर लगाएं,यह प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। सनबर्न से भी बचे रहेंगे।
- पिसी हुई चंदन,तुलसी और गुलाब आदि नेचुरल चीजें लगाने से गर्मी में राहत मिलती है।
- घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है।
- गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें