विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर रात में इन वाहनों के चलने पर पाबंदी, स्‍पीड ल‍िम‍िट भी की गई कम

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 15 Dec 2023 09:36 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं पर रोकथाम के ...और पढ़ें

जेवर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व टोलकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
जेवर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व टोलकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

संवाद सूत्र, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दी के मौसम में होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए शुक्रवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। रात के समय ट्रैक्टरों के संचालन पर रोक लगाई गई। जेवर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व टोलकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू किया गया, जिसका 31 दिसंबर को समापन होगा। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर की रात से भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा व हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा लागू कर दी गई है।

वाहनों की गति सीमा, कोहरे से बचाव के लिये सभी टोल गेट पर अनांउसमेंट, पैंफ्लेट का वितरण शुरू किया गया। ट्रैक्टर ट्राली व इंडीकेटर न होने वाले वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ भारी वाहनों के चालकों के लिए रात 12 बजे से सुबह पांच तक फ्री चाय की व्यवस्था की गई है। अनाधिकृत खड़ी गाड़ियों को हटाने तथा वाहनों को फैसिलिटी क्षेत्र में पार्क कराया जा रहा है।

पेट्रोलिंग गाड़ियों की गश्त बढ़ाने के साथ ही गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर चालान करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि हादसों पर नियंत्रण के लिये रात के समय ट्रैक्टर के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शाम पांच बजे से सुबह सूरज निकलने तक ट्रैक्टरों को टोल प्लाजा पर ही रोक दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।