Move to Jagran APP

बागपत : यमुना में स्नान करते समय डूबा छात्र, दोस्तों के साथ गया था, तलाश जारी

बागपत में शुक्रवार यमुना में स्नान करते समय दसवीं का एक छात्र डूब गया। गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चला रहे हैं लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीण व पुलिस यमुना किनारे डेरा डाले हुए हैं। स्‍वजन का भी रो रोकर बुरा हाल है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM (IST)
बागपत : यमुना में स्नान करते समय डूबा छात्र, दोस्तों के साथ गया था, तलाश जारी
बागपत में युमना में नहाते वक्‍त एक छात्र डूब गया, उसकी तलाश जारी है।

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत के नैथला गांव में यमुना में शुक्रवार स्नान करते समय दसवीं का छात्र डूब गया। गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीण और पुलिस यमुना किनारे डेरा डाले हुए हैं। छात्र के डूबने की सूचना से स्‍वजन का भी हाल बेहाल है।

loksabha election banner

ग्राम नैथला निवासी विनोद कुमार के परिवार ने शुक्रवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। विनोद कुमार का 15 वर्षीय बेटा सचिन दसवीं का छात्र है। बताया गया कि सचिन अपने साथियों के साथ दोपहर के समय गांव के निकट यमुना नदी में स्नान करने चला गया था। स्नान करते समय सचिन डूब गया।

उसके साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सचिन पानी में डूब चुका था। मौके पर स्वजन व ग्रामीण पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल गोताखोर इरफान की टीम को वहां पर भेजा। गोताखोर यमुना में सचिन की तलाश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनका कहना है कि सचिन यमुना में स्नान करते समय डूबा है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है,लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.