Move to Jagran APP

डौला गांव जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बड़ागांव में रोका, नौ गिरफ्तार Baghpat News

बड़ागांव पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पुलिस प्रशासन ने रोका तो डौला जा रहे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 04:21 PM (IST)
डौला गांव जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बड़ागांव में रोका, नौ गिरफ्तार Baghpat News

बागपत, जेएनएन। बड़ागांव पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पुलिस प्रशासन ने रोका तो डौला जा रहे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उधर डौला में भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। 

loksabha election banner

विदित हो, डौला गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्ष में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। मामले की वीडियों वायरल हुई तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के एक प्रतिनिधि मंडल मामले की जांच के लिए गांव भेजने का निर्णय लिया। उक्त मामले की जानकारी पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी थी। सुबह से पुलिस प्रशासन प्रतिनिधि मंडल को गांव जाने से रोकने के लिए मुस्तैद था। दोपहर इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बड़ागांव में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर उक्त प्रतिनिधिमंडल के काफिले को रोक लिया। रोकने पर क्षुब्ध कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनित कुमार, एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांग्रेसियों को वापस जाने की अपील की लेकिन नहीं माने। मुकदमे में पर्याप्त धारा नहीं लगाने पर मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप पुलिस पर लगाया। एडीएम ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर भी कांग्रेसी डौला जाने की जिद पर अड़े रहे। धारा 188, 269, 270 आईपीसी के तहत इंस्पेक्टर ने पूर्वी मंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नसीम खान, डा. युनूस चौधरी, निजाम मलिक, राकेश शर्मा, बदरूद्दीन कुरैशी, रामकुमार सिंह, सत्यपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। धारा 41 का नोटिस पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.