Move to Jagran APP

बागपत : दुष्कर्म के बदले सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस की जांच में निकला झूठ

बड़ौत में किशोरी संग दुष्कर्म के तीन दिन बाद ही आरोपित पक्ष की एक महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है और पीड़ित किशोरी के स्वजन पर ही इस गंभीर आरोप को लगाकर कोतवाली में तहरीर भी दी है पुलिस जांच में यह घटना झूठी निकली है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:50 AM (IST)
बागपत : दुष्कर्म के बदले सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस की जांच में निकला झूठ
बागपत में एक किशोरी ने लगाया था एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप।

बागपत, जेएनएन। बड़ौत में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के तीन दिन बाद ही आरोपित पक्ष की एक महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है और पीड़ित किशोरी के स्वजन पर ही इस गंभीर आरोप को लगाकर कोतवाली में तहरीर भी दी है, पुलिस जांच में यह घटना झूठी निकली है। क्षेत्र के एक गांव में आठ जून को एक किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और उसके दो साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे को छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट में दर्ज किया।

loksabha election banner

पुलिस ने की गहराई से जांच

उधर, गुरुवार को आरोपित पक्ष की एक महिला अपने स्वजन के साथ कोतवाली में पहुंची और आरोप लगाया कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पांच स्वजन उसके घर में घुस आए और तीन ने उसके साथ गलत काम किया। यह बात पुलिस ने सुनी तो संदेह होने पर पुलिस ने मामले की गांव में पहुंचकर गहराई से जांच की। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में यह मामला झूठा निकला है आरोपित पक्ष की महिला क्रॉस केस कराने के लिए ऐसे मनगढ़ंत आरोप पीड़ित किशोरी के स्वजन पर लगा रही है। कोतवाल ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

समझौता नहीं किया तो सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने बताया कि उन्होंने दुष्कर्म की घटना में आरोपितों के दबाव में समझौता नहीं किया और न ही डेढ़ लाख रुपए लिए, जिसके बाद आरोपित पक्ष की एक महिला ने उनके स्वजन पर सामूहिक दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया है। पुलिस ने भी अपनी जांच में इस बात सही पाया और अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। आरोपित को भी जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.