Move to Jagran APP

Badan Singh Baddo: फेसबुक पर सक्रिय है बदन सिंह बद्दो, पुलिस नहीं खोज पा रही लोकेशन तक Meerut News

अपनी भरपूर ताकत लगाने के बावजूद यूपी पुलिस ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को पकड़ नहीं पा रही है। बद्दो फेसबुक समेत कई इंटरनेट साइट्स पर लगातार कमेंट कर रहा है। इस कुख्‍यात को पकड़ने के लिए पुलिस को खास रणनीति बनानी होगी।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 08:40 AM (IST)
Badan Singh Baddo: फेसबुक पर सक्रिय है बदन सिंह बद्दो, पुलिस नहीं खोज पा रही लोकेशन तक Meerut News
लाख कोशिशों के बावजूद बदन सिंह के मामले में पुलिस खाली हाथ ही है।

मेरठ, जेएनएन। अपनी भरपूर ताकत लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को पकड़ नहीं पा रही है। बद्दो फेसबुक समेत कई इंटरनेट साइट्स पर लगातार कमेंट कर रहा है। पुलिस बद्दो तो दूर उसकी सटीक लोकेशन तक नहीं खोज पा रही है। अहम बात यह है कि पुलिस उसकी नामी और बेनामी संपत्ति तक तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस बद्दो को फाइनेंस करने वाले और उसके नाम से रंगदारी मांगने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।

loksabha election banner

लुकआउट नोटिस भी जारी

बदन सिंह बद्दो के खिलाफ 28 मार्च 2020 को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। उस पर फिरौती, हत्या, हत्या की कोशिश,अवैध हथियार रखने, उनकी आपूर्ति करने और बैंक डकैती जैसे 40 मामले दर्ज हैं। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बद्दो छोटे विवाद से चर्चा में आया था। 1970 में पंजाब के अमृतसर से मेरठ आकर उसके पिता ने ट्रांसपोर्ट का धंधा शुरू किया था। सात बहन-भाइयों में सबसे छोटा बदन सिंह भी पिता के काम से जुड़ गया। 80 के दशक में वह शराब की तस्करी करता था। इसके बाद वह कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र भूरा के गैंग में शामिल हो गया था। 1988 में बददो पर सबसे पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

यह है क्राइम हिस्‍ट्री

व्यापार में मतभेद होने पर उसने राजकुमार नामक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। 1996 में उसने वकील रविंद्र सिंह हत्या कर दी। इसे मामले में गौतमबुद्धनगर अदालत ने बद्दो को 26 अक्तूबर 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मार्च 2010 में कालकाजी दिल्ली में चर्चित अनूप जुनेजा शूटआउट केस में बद्दो का नाम आया था। पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बद्दो को गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था। हाल में बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। फिलहाल बदन सिंह विदेश में रह रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन नीदरलैंड में बताई गई थी। वहीं से बैठा हुआ वह अपराध की दुनिया में अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहा है।

पेशी पर आकर मेरठ से हुआ था फरार

ट्रांसपोर्ट नगर के पंजाबीपुरा निवासी बद्दो फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 27 मार्च 2019 को उसे गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस से साठगांठ कर वह 28 मार्च को मेरठ पहुंच गया। यहां उसने दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल में पुलिसकर्मियों को पार्टी दी थी। इसी दौरान वह यहां से फरार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.