Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: मेरठ में दो लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का दावा, इस बार अमृत महोत्सव का दिखेगा जश्न

Tiranga In Meerut मेरठ निगम का तिरंगा वितरण अभियान अभी एक लाख और घरों तक पहुंचाएंगे तिरंगा। नगर आयुक्त ने तिरंगा वितरण में लगाया पूरा अमला। मेरठ में पार्षद भी निकले मैदान में भर रहे देशप्रेम का जोश। लोगों में गजब का उत्‍साह है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:00 AM (IST)
Har Ghar Tiranga: मेरठ में दो लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का दावा, इस बार अमृत महोत्सव का दिखेगा जश्न
Har Ghar Tiranga मेरठ में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के जश्न के लिए बड़ी तैयारियां हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Har Ghar Tiranga मेरठ में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के जश्न में हर घर शामिल हो इसके लिए नगर निगम घर-घर तिरंगा वितरण कर रहा है। नगर निगम का दावा है कि तीन दिन के भीतर दो लाख घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचा दिया गया है। एक लाख घरों तक और तिरंगा झंडा पहुंचाया जाना है। यह लक्ष्य रविवार को पूरा किया जाएगा। लोगों में खासा उत्‍साह है।

loksabha election banner

तिरंगा टोलियां बनाई

नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा ने पूरे अमले को तिरंगा वितरण अभियान में उतार दिया है। नगर आयुक्त ने तिरंगा टोलियां बनाई हैं। ये टोलियां घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा दे रही हैं और उनको तिरंगा लगाने के नियम और बाद में इसे सुरक्षित सम्मान के साथ रखने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। इस मुहिम में अधिकारियों के साथ पार्षद, सुपरवाइजर और मोहल्लों के स्वच्छता मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।

लोगों को नहीं थी ऐसी कल्‍पना

स्वच्छता मित्र सबसे पहले अपने क्षेत्र में सफाई कार्य करते हैं, इसके बाद तिरंगा छपी टी शर्ट पहनकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर घर-घर जाकर तिरंगा वितरित कर रहे हैं। लोग भी इनके कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। लोग यह कह रहे हैं कि कभी आजादी के जश्न का जो माहौल शहर में है, इसकी कल्पना नहीं की थी। हर कोई तिरंगा फहराने को आतुर है।

मेरठ में प्रतिष्ठानों में लगाए तिरंगे, रैली निकाली

मेरठ : व्यापारिक संगठनों ने घर-घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लिया। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, विशाल चौधरी, रीना शर्मा ने व्यापारियों को राष्ट्र ध्वज का वितरण किया। नवीन मंडी व्यापार मंडल के प्रधान मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, मुकेश गुप्ता, संजय बिंदल, निखिल अग्रवाल, नितिन मौजूद रहे। आबू लेन में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 300 मीटर का तिरंगा लगाया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यापारियों के प्रयास की सराहना की। बाजार में देश भक्ति के गाने बजाए जा रहे हैं।

नगर विकास के विशेष सचिव ने घर-घर बांटे तिरंगा झंडे

शनिवार को नगर विकास के विशेष सचिव व स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक डीपी सिंह मेरठ पहुंचे। यहां शास्त्रीनगर टैगोर पार्क में क्लब 60 के वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक की। तत्पश्चात नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा के साथ घर-घर जाकर तिरंगा झंडे का वितरण किया। लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। विशेष सचिव ने देशभक्ति के भाव को आत्मसात करने व अभियान को सफल बनाने पर बल दिया । उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विविध प्रयासों की भी चर्चा की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.