विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में शनि देव मंदिर में मूर्तियां तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास, एक हिरासत में

By Jagran NewsEdited By: Taruna Tayal
Published: Wed, 23 Nov 2022 10:42 AM (IST)

शनिदेव मंदिर की मूर्तियां तोड़कर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह छह बजे पुजारी ने मूर्तियां ...और पढ़ें

मेरठ में भगवान की मूर्तियां तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास।
मेरठ में भगवान की मूर्तियां तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास।

मेरठ, जागरण संवाददाता। शनिदेव मंदिर की मूर्तियां तोड़कर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह छह बजे पुजारी ने मूर्तियां टूटी देख पुलिस को फोन किया। जानकारी पर हिंदू संगठन और बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साथ ही नई मूर्तियां लगवाई जा रही हैं।

यह है मामला

मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड अजंता कॉलोनी में शनि देव का मंदिर है। बुधवार सुबह 6 बजे पुजारी मंदिर पहुंचे तो साईं बाबा गणेश जी शनि देव और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुई थी। दानपात्र को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी पुजारी ने पुलिस और आसपास के लोगों को दी। सीओ सिविल लाइंस अरविंद चौरसिया मेडिकल थाना प्रभारी और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई थी। जानकारी पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मंदिर में नई मूर्तियां लगवाई जा रही हैं।