CCSU के रजिस्ट्रार पर देर रात जानलेवा हमला, विरोध में कर्मी हड़ताल पर
चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बीपी कौशल पर गुरुवार देर रात चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 09:29 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के रजिस्ट्रार बीपी कौशल पर गुरुवार देर रात चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। रजिस्ट्रार को गंभीर चोटें आई हैं। उनका देर रात मेडिकल कराया गया।
खाना खाने कैंपस से निकले थे
रजिस्ट्रार बीपी कौशल का सरकारी आवास विश्वविद्यालय परिसर में है। रात 10 बजे वह खाना खाने के लिए कैंपस से बाहर निकले थे। रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी बीच चार युवकों ने अचानक उन्हें सामने से घेर लिया। रजिस्ट्रार के कुछ समझने से पहले ही युवकों ने उन हमला बोल दिया।
रात में ही कराया मेडिकल
रजिस्ट्रार बीपी कौशल के सिर,हाथ व कंधे पर काफी चोटें आईं हैं। उनका रात में ही मेडिकल कराया गया। उन्होंने मारपीट करने वाले युवकों में से एक का नाम अमित बताया है। गुरुवार देर रात अमित और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई।
आरोपित युवक पर पहले से दर्ज है एफआइआर
कैंपस में पहली बार किसी रजिस्ट्रार पर इस तरह से हमला हुआ है। हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। बीपी कौशल के साथ मारपीट करने का आरोप जिस युवक अमित पर लगा है उसके खिलाफ विवि में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट का काम देख रही कंपनी के संचालक की ओर से भी पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक पर ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। गुरुवार को रजिस्ट्रार के साथ कंपनी का काम देख रहे नितिन भी रहे।
विवि कर्मी हड़ताल पर बैठे
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बीपी कौशल पर गुरुवार की रात को हुए जानलेवा हमले के बाद शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय खुलने पर सभी कर्मी घटना के विरोध में काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गए हैं। सभी कर्मी हमला करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें