फलावदा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
कस्बा स्थित पेट्रोल पंप चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से अनावरण किया।
मेरठ, जेएनएन। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। वहीं, अब उक्त चौराहा अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। करीब 12 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा स्थापित की जाएगी। व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में कस्बे में पेट्रोल पंप चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने कृषि कानून के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है और विकास संबंधित संबंधी योजनाएं समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश में तत्कालीन सरकारों से चली आ रहे गुंडाराज को भी खत्म कर दिया। अब किसान, व्यापारी, बहू, बेटियां सुरक्षित हैं।
विधायक संगीत सोम ने कहा विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहा है। भाजपा ने किसानों को आजादी देने का काम किया है। किसान अपनी फसल को किसी भी मंडी में खुले रेट पर बेच सकता है। इस दौरान विधायक व मंत्री ने टीकम सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता टीकम व संचालन संचालन अजय शर्मा व अरूण बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर, अनिल फौजी, संजीव प्रधान, नरेंद्र खटीक, अशोक सैनी, मोहित मुखिया, अश्वनी विश्नोई, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू, अनमोल बिश्नोई, रिकू रस्तोगी, विनीत उर्फ गुड्डू, योगेंद्र कुमार, राजकुमार सैनी, ब्रजवीर प्रधान, रामपाल सैनी, अनुज सैनी, डॉ. मूलचंद, ब्रजवीर प्रधान, रामानंद विक्टोरिया, आरव राजपूत, आदेश प्रधान, प्रधान संदीप राणा, मोनिदर चौधरी, कविद्र चौधरी, गौरव प्रधान आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।