न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर पहुंचे अरुण गोविल, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में लागत, भाषा और दूरी न बनें बाधा
सांसद अरुण गोविल ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में स्वास्थ्य के अधिकार और भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कार्यक्रमों में भाग लिया।

न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर विचार रखते मेरठ के सांसद अरुण गोविल
HighLights
अरुण गोविल ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भाग लिया।
स्वास्थ्य के अधिकार पर संवाद में जोर दिया।
भारत-यूएन विकास साझेदारी कार्यक्रम में सहभागिता की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) मुख्यालय में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता की।
स्वास्थ्य के सर्वोच्च प्राप्त करने योग्य मानक के अधिकार विषय पर आयोजित संवाद में अरुण गोविल ने स्वास्थ्य के अधिकार को न्याय और जवाबदेही के माध्यम से प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त करने में आने वाली लागत, भाषा संबंधी कठिनाइयों, भौगोलिक दूरी तथा कानूनी जागरूकता की कमी जैसी बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता को साझा किया। इसके बाद नौवें इंडिया-यूएन डेवलपमेंट पार्टनरशिप फंड वार्षिक कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह कार्यक्रम विकासशील देशों के साथ भारत की विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका को समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ के बाद देश भर में दौड़ेगी नमो भारत, 2,900 किमी लंबा होगा नया कॉरिडोर; NCRTC का बड़ा प्लान
