सरकार की उपलब्धियों को सराहा...योजनाओं पर की चर्चा
प्रदेश सरकार की उपलब्धि व योजनाएं गिनाई
सरकार की उपलब्धियों को सराहा...योजनाओं पर की चर्चा
मेरठ, जेएनएन। परीक्षितगढ़ में गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सराहा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। नगर में राजवीर त्यागी के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून का राज है। अवैध कब्जे या गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास बिना किसी भेदभाव के हो रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन एवं टेबलेट देकर तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोर्ट के आदेश का हमेशा से सम्मान करते आए हैं। आगे भी जो कोर्ट का आदेश होगा, वही मान्य होगा। इस अवसर पर डा. राहुल त्यागी, पूर्व पुलिस अधिकारी आशाराम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू, अंबुज त्यागी, राकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, अशोक त्यागी, आदि मौजूद रहे।