Move to Jagran APP

अपना पंजाब होवे, सरसो दा साग होवे, लोहड़ी दे गीत होवे..

अपना पंजाब होवे, सरसो दा साग होवे, लोहड़ी दे गीत होवे, यारां दा साथ होवे के भाव के साथ शुक्रवार को शहर लोहड़ी की मस्ती में डूबा। पंजाबी खाने और पंजाबी गाने पर पंजाबियों ने खूब धमाल मचाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 07:00 AM (IST)
अपना पंजाब होवे, सरसो दा साग होवे, लोहड़ी दे गीत होवे..
अपना पंजाब होवे, सरसो दा साग होवे, लोहड़ी दे गीत होवे..

मेरठ । अपना पंजाब होवे, सरसो दा साग होवे, लोहड़ी दे गीत होवे, यारां दा साथ होवे के भाव के साथ शुक्रवार को शहर लोहड़ी की मस्ती में डूबा। पंजाबी खाने और पंजाबी गाने पर पंजाबियों ने खूब धमाल मचाया। मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने लोहड़ी प्रज्वलित करवाई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर झप्पियां दीं। इसके बाद अग्नि में मूंगफली आदि अर्पित करते हुए चक्कर लगाए। सुंदरी-मुंदरिए होए, तेरा कौन विचारा होय, दुल्ला भट्टी वाला होय की धुनें गूंजती रहीं।

loksabha election banner

अपनी संस्कृति और भाषा से ही पंजाबी दोबारा स्थापित हुए : सतीश महाना

सूबे के नगर विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज के लिए संस्कृति और भाषा ही सर्वोपरि होती है। महाना ने अपना पूरा संबोधन पंजाबी जबान में ही किया। बंटवारे के वक्त पंजाबी समाज अपना सब कुछ खोकर आया था, लेकिन पंजाबी अपनी सभ्यता के कारण ही दोबारा न केवल स्थापित हुए, बल्कि हर क्षेत्र में झंडे भी गाड़े। उन्होंने कहा कि आज हम एकाकी होते जा रहे हैं। हमें बच्चों को बुजुर्गो का सम्मान करना सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए रोजाना 18-20 घटे काम करते हैं। साथ ही कहा कि उन्हें गर्व है कि वह आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। कहा कि गुरुनानक देव जी ने सेवा नहीं करने वालों को एक स्थान पर बसने और सेवा करने वालों को देशभर में फैल जाने का आशीर्वाद दिया था। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा, चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनके तनेजा, आरएसएस के पूर्व क्षेत्र संघचालक डॉ. दर्शनलाल अरोड़ा, महानगर संघचालक विनोद भारती, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, संदीप भंडारी, निशांत वडेरा, विपिन सोढ़ी, दुर्गेश गुलाटी, तरुण चोपड़ा, नीरज नारंग सहित काफी संख्या में पंजाबी समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसके बाद नई दिल्ली से आए पंजाबी बैंड एक्का ग्रुप ने लोहड़ी की मस्ती में चार चांद लगाए। मुख्य गायक हितेश मदान रहे। उनके साथ लोकेश मदान बैंजेमन पिंटो ने तरीफां, दिल चोरी साड्डा हो गया, गुड़ नाल इश्क मिठा, मैं तैन्नू समझावां कि, जुगनी आदि गीत गाकर ठंड में अपने गीतों से गर्माहट घोल दी। बैंड ने पंजाबी सहित सूफी, बॉलीवुड सहित माइकल जैक्सन, जस्टिन वीबर के गाने भी गाए।

बेटी की पहली लोहड़ी भी बेटे की तरह मनाई

पंजाबी बिरादरी सभा ट्रस्ट मेरठ का 18वां लोहड़ी महोत्सव एलेक्जेंडर एथेलेटिक्स क्लब में मनाया गया। इस साल जन्मी बेटियों की पहली लोहड़ी भी बेटों की तरह मनाई गई। इस दौरान लोहड़ी के सामने पंजाबी समाज की जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराने का संकल्प भी लिया गया। पंजाबी गायिका शायरा खान ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर युवाओं को देर रात तक थिरकाए रखा। लोकप्रिय पंजाबी गायिका तन्वी अरोड़ा ने पंजाबी समाज की फरमाइश पर गीत सुनाए। शुरुआत कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा और सुनील वाधवा ने दीप जलाकर की। महोत्सव में कर्नल धर्मवीर कुंद्रा और हरमोहन सिंह को पंजाबी समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। लोहड़ी पूजन में पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, संस्थापक अनिल धूपड़, चेयरमैन अनिल प्रूथी, वाइस चेयरमैन सतीश महाजन, अध्यक्ष संदीप आनंद, महामंत्री पवन सोंधी, कोषाध्यक्ष बनारसी लाल आदि ने पंजाबी समाज में एक-दूसरे के काम आने का भी संकल्प लिया।

पंजाबी एकता मंच ने मनाया जश्न

पंजाबी एकता मंच, मेरठ शहर ने भी खूब जश्न मनाया। 22-बी रिसॉर्ट म्यूजिक, मस्ती और धमाल से चहक उठा। लोहड़ी पूजन अध्यक्ष तरुण मेहरा, सचिव संजय अरोरा, कोषाध्यक्ष राजेश अरोरा, मनोज बाटला, विजय अरोरा आदि ने किया। इस दौरान मंच के सभी सदस्यों ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महोत्सव में तंबोला, म्यूजिकल गेम्स, कपल गेम्स, बच्चों के खेल, बंपर तंबोला भी खेला गया। अध्यक्ष तरुण मेहरा ने कहा कि पंजाबियों ने अपनी मेहनत से दुनिया के हर कोने में जगह बनाई है। लोहड़ी का जश्न देर रात तक चलता रहा। लोहड़ी के पारंपरिक गीतों पर हुआ गिद्दा

मेरठ : इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ स्टार की चेयरमैन विजिट शुक्रवार को साधना धाम में हुई। क्लब की सभी सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नीता दुबलिश का स्वागत किया और वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मीना रस्तौगी, चीनू रस्तौगी और सीमा ने लोहड़ी के पारंपरिक गीतों पर गिद्दा किया। इस दौरान डा. साधना मित्तल, रीना सिंघल, अंजू अग्रवाल, सोनिया कश्यप, शिवानी गोयल, अलका, अंजलि, अनुपमा और बबीता उपस्थित रहीं। -जासं.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.