विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वोत्तर में चुनाव के बाद यूपी की बारी, छह सीटों पर जीत का मंत्र देंगे बंसल, अमित शाह और नड्डा करेंगे सभाएं

By pradeep diwediEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 01 Mar 2023 01:38 PM (IST)

Meerut News हारी हुई छह सीटों पर मंत्र देंगे बंसल शुरू होंगी शाह-नड्डा की सभाएं। गुरुवार को लखनऊ में भाजपा ...और पढ़ें

Meerut News: हारी हुई छह सीटों पर मंत्र देंगे बंसल, शुरू होंगी शाह-नड्डा की सभाएं।
Meerut News: हारी हुई छह सीटों पर मंत्र देंगे बंसल, शुरू होंगी शाह-नड्डा की सभाएं।

मेरठ, जागरण टीम, (प्रदीप द्विवेदी)। हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों में व्यस्त रहने के बाद अब उप्र के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। 2024 की लोकसभा तैयारी के अंतर्गत प्रथम चरण में 2019 की हारी हुई सीटों पर ध्यान केंद्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसी सीटों के लिए केंद्रीय मंत्री प्रवास करते रहते हैं और समय-समय पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठकें होती हैं।

दो मार्च को है मतगणना

पूर्वोत्तर में मतदान संपन्न हो गया है और दो मार्च को मतगणना होगी। ऐसे में उसी दिन उप्र की हारी हुई 14 सीटों पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल बैठक करके आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उधर, पूर्वोत्तर में प्रचार रैली से फुर्सत पाई भाजपा अब अमित शाह व जेपी नड्डा को उतारकर पश्चिम उप्र में सभाएं करने जा रही है। जल्द ही इसकी तिथियों की घोषणा होगी। लखनऊ में होने वाली इस बैठक में इन सीटों के लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सह-संयोजक व क्लस्टर प्रभारी बुलाए गए हैं।

छह सीटों पर मिली थी हार

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम उप्र की छह सीटें मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, नगीना व सहारनपुर भाजपा हार गई थी। इसी सीट पर कार्य करने व लगातार समीक्षा करते रहने के लिए भाजपा ने छह लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए थे। तीन-तीन लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर बनाए गए थे। इनमें केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास होता रहा। मंडल और शक्ति केंद्रों की बैठकें होती हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में शक्ति केंद्र तक बैठकें संपन्न हो चुकी हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में तीन सीटों पर टीम कर रही काम

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर, अमरोहा व बिजनौर के लिए प्रभारी हैं। मुरादाबाद में अशोक पाल प्रभारी, विशेष पाल संयोजक, संभल में किशन सिंह प्रभारी व पंकज गुप्ता संयोजक, अमरोहा में बसंत त्यागी प्रभारी व ओमप्रकाश गोला संयोजक, नगीना में भोपाल प्रभारी व महेंद्र धनौरा संयोजक, सहारनपुर में नवाब सिंह नागर प्रभारी व बिजेंद्र कश्यप संयोजक, बिजनौर में अरुण वशिष्ठ प्रभारी व सुमन त्यागी संयोजक हैं। इन सभी सीटों पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी की तरफ से हरीश ठाकुर रिपोर्ट संगठन को रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं।

जनवरी में कोर कमेटी की बैठक में कर चुके बीएल संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने जनवरी में संगठन की कोर कमेटी के साथ इन हारी हुई सीटों की समीक्षा कर चुके हैं। उसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित थे।