Move to Jagran APP

अवैध धर्मस्थल के निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका

खरखौदा के कौल गांव में संप्रदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से धर्मस्थल का निर्माण किए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोप है कि आरोपितों ने ग्रामीणों अभद्रता भी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jan 2022 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 07:47 PM (IST)
अवैध धर्मस्थल के निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका
अवैध धर्मस्थल के निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका

मेरठ, जेएनएन। खरखौदा के कौल गांव में संप्रदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से धर्मस्थल का निर्माण किए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोप है कि आरोपितों ने ग्रामीणों अभद्रता भी की।

loksabha election banner

कौल गांव के प्रधानपति सोनू पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व गांव में विशेष संप्रदाय के युवकों ने बिना अनुमति धर्मस्थल का निर्माण करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध को लेकर पुलिस ने उस पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि रविवार को कुछ लोगों ने फिर धार्मिक स्थल के लिए निर्माण कार्य आरंभ कर दिया। सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोप है कि आरोपितों ने ग्रामीणों से अभद्रता की है। प्रधानपति सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर दिनेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पति गया विदेश तो महिला पर

बनाया निकाह करने का दबाब

खरखौदा : क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का पति विदेश चला गया। पड़ोसी युवक ने महिला पर काल कर निकाह करने का दबाब बनाया। पीड़िता सास को लेकर आरोपित के घर पहुंची तो आरोपितों ने दोनों को घर में बंधक बना लिया। शोर मचाने पर उन्हें बंधनमुक्त किया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।

थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेड़ा निवासी महिला ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व उसका पति विदेश में नौकरी करने चला गया था। शनिवार को पड़ोसी युवक ने महिला के मोबाइल पर काल की। आरोप है कि आरोपित ने महिला पर निकाह करने का दबाब बनाया। महिला ने इन्कार किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार को पीड़िता अपनी सास को लेकर आरोपित के घर शिकायत करने पहुंची तो उसने स्वजन के साथ मिलकर दोनों को बंधन बना लिया। शोर मचाने पर पीड़ित महिला और सास को बंधनमुक्त किया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंच आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिनेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गृहक्लेश के चलते

युवक ने जान दे दी

खरखौदा : फफूंडा गांव में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्वजन ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घर के सामने खड़ी बाइक चोरी

खरखौदा : शनिवार को लोहियानगर में आमिर पुत्र उमरदीन के घर के सामने खड़ी बाइक चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.