सपा की जिला कार्यकारिणी में सभी नए चेहरे
सपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें वर्षो से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
मेरठ। सपा जिला कार्यकारिणी की बुधवार को घोषणा हुई, जिसमें वर्षो से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि विजय सिंह पाल को महासचिव व संजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुनकाद अली, अजीत यादव व शाजिद अली को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप त्यागी, निरंजन सिंह, वीर सिंह खटीक, मुबारक अली, अवधेश शर्मा, आदिल चौहान, नीटू प्रजापति, वरुण सांगवान, राजकुमार त्यागी व मोहम्मद अली को सचिव बनाया गया है। जबकि 28 सदस्यीय कार्यकारिणी में सुलेमान, अनुराग चौधरी, सावेज व गौरव राणा आदि भी शामिल हैं। इससे सभी सदस्य बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि दो मई 2017 को राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष बने थे। लेकिन कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका था। आठ प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष घोषित
सपा के कुल 12 प्रकोष्ठ हैं। इनमें से आठ प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। महिला सभा अनीता मिलन, अधिवक्ता सभा गगन राणा, पिछड़ा वर्ग प्रदीप चौधरी, व्यापार सभा अमित यादव, शिक्षक सभा कृष्णपाल सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ त्रिलाक चंद्र कस्तला, मजदूर सभा मंजूर मलिक व अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रेमी को बनाया गया। तीन अध्यक्ष घोषित
सचिन गुर्जर को हस्तिनापुर, तस्सबुर अली को सिवालखास और मुमताज अली को सरधना विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी के इस निर्णय से जिला कार्यकारिणी में शामिल होने वाले सदस्यों में हर्ष की लहर है। कई ने तो मिठाई बांटकर हर्ष का इजहार भी किया। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नये सदस्य मेहनत से कार्य करेंगे।