Meerut News: अखिलेश यादव का कार्यक्रम आखिरी मूमेंट में हुआ निरस्त, फोन से किया संबोधित; बीजेपी को लेकर कही ये बात
Meerut News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हर्रा में होने वाला कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को दोपहर एक बजे यहां पहुंचना था पर बाद में बताया गया कि उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम निरस्त होने पर उन्होंने मोबाइल फोन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने बागपत से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हर्रा में होने वाला कार्यक्रम निरस्त हो गया है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की हर्रा नगर पंचायत में मंगलवार को उनकी जनसभा थी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव को दोपहर एक बजे यहां पहुंचना था पर बाद में बताया गया कि उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम निरस्त होने पर उन्होंने मोबाइल फोन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
आईएनडीआईए गठबंधन के पक्ष में है लहर
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन के पक्ष में लहर है। जिसके चलते भाजपा की नेताओं की भाषा बदल गई है। भाजपा लूट और झूठ की पार्टी है। फोन पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने बागपत से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।