फरवरी में सुनिएगा...यह आकाशवाणी का मेरठ केंद्र है
आकाशवाणी का मेरठ केंद्र जल्द शुरू होने वाला है। 10 किलोवाट के इस केंद्र में लोक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 11:16 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। ‘यह आकाशवाणी का मेरठ केंद्र है’...यह आवाज मेरठ के लोग फरवरी में सुन सकेंगे। तीन साल से चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए प्रसार भारती के अधिकारी मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को भी दिल्ली से आई अधिकारियों की टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आकाशवाणी केंद्र को जनवरी में अस्थायी रूप से शुरू कर दिया जाएगा। जबकि फरवरी में केंद्र पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगा।
तेज गति से चल रहा निर्माण
वर्ष 2016 में सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किला परीक्षितगढ़ रोड पर अब्दुल्लापुर के पास केंद्र का शिलान्यास किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। 10 नवंबर 2017 के अंक में दैनिक जागरण ने आकाशवाणी केंद्र के निर्माण कार्य में हो रही देरी और वहां की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिलकर इसके संबंध में वार्ता की थी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 19 जनवरी 2018 को भवन निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके बाद से निमार्ण कार्य तेज गति से चल रहा है।
कंपनी की लापरवाही से नहीं लगा टावर
आकाशवाणी केंद्र पर 100 मीटर ऊंचा टावर लगाया जाना है। पिलर के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है और प्वाइंट्स भी बना लिए गए हैं लेकिन कंपनी टावर लगाने में देरी कर रही है। इससे अधिकारियों में भी काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि टावर में अभी कई महीनों का समय लग सकता है। वहीं जेनरेटर और ट्रांसफार्मर को लगाया जा चुका है। ऊर्जा निगम को अब सिर्फ कनेक्शन जोड़ना है।
60 किलोमीटर तक पहुंचेगी आवाज
अधिकारियों ने बताया कि 10 किलोवाट के आकाशवाणी केंद्र में लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा यहां की आवाज 60 किलोमीटर तक सुनी जा सकेगी। क्रांतिधरती मेरठ में कवि अपनी रचनाओं से इसके माध्यम से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे।
इनका कहना है
मैंने इस पर लगातार नजर रखी हुई है। अब कार्य में देरी नहीं होने दी जाएगी। इसे जनवरी में शुरू कराने का लक्ष्य है लेकिन फरवरी में इसे हर हाल में शुरू करा दिया जाएगा।
-राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें