Move to Jagran APP

महिला पर तेजाब फेंका, 20 फीसद जली..शक में कई उठाए

परतापुर थानाक्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली महिला पर गुरुवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया। महिला 20 फीसद जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि घटना किसने की। इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:00 AM (IST)
महिला पर तेजाब फेंका, 20 फीसद जली..शक में कई उठाए

मेरठ । परतापुर थानाक्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली महिला पर गुरुवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया। महिला 20 फीसद जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि घटना किसने की। इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

loksabha election banner

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने पति और ़माता पिता के साथ परतापुर थानाक्षेत्र की शताब्दी नगर कालोनी में किराए पर रहती है। महिला शॉपरिक्स मॉल में एक कपड़े के शो-रूम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में अस्थाई नौकरी करती है। महिला के अनुसार, गुरुवार को साढ़े सात बजे वह ड्यूटी खत्म करके आटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। जब वह अपने घर के पास आटो से नीचे उतरी तो उसी समय बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने उसके चेहरे को निशाना बनाते हुए तेजाब से भरी बोतल को उड़ेल दिया। महिला का चेहरा, हाथ, पेट, सीना झुलस गए। घटनास्थल के पास महिला की कालोनी के कुछ लोग घूम रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल से भी आनंद ले गाए। अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इन्होंने कहा .

बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंका है। घटना की जांच की जा रही है। महिला पहले एक स्कूल में भी जॉब करती थी। उस पहलू पर भी काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का राजफाश करेंगे।

अखिलेश कुमार, एसएसपी

कौन है स्कूल संचालक ..जो फोन पर भी कर रहा था परेशान : मेरठ : परतापुर थानाक्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली जिस महिला पर तेजाब फेंका गया है। वह महिला परतापुर क्षेत्र के ही एक स्कूल में नौकरी करती थी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि महिला को स्कूल संचालक फोन करके परेशान कर रहा था। इसलिए पुलिस स्कूल संचालक की तलाश में है।

दरअसल, महिला ने करीब डेढ़ माह पूर्व ही स्कूल को छोड़ा था। महिला ग्रेजुएट होने के बाद भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। शॉपरिक्स मॉल में महिला ने जब नौकरी ज्वाइन की तो उसे धमकी मिलने लगी। महिला का स्कूल में भी वेतन बढ़ाने को लेकर झगड़ा हुआ था। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि स्कूल संचालक के बारे में जानकारी तो मिल गई है। जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। अनुमान है कि स्कूल की नौकरी को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला का किसी से अफेयर की बात से इनकार कर रही है। हालांकि महिला की मां का कहना है कि कुछ युवक कई दिनों से उसकी बेटी का पीछा करते थे। जिनके मुंह पर हमेशा कपड़ा होता था।

शॉपरिक्स से ही लगे थे पीछे

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित शॉपरिक्स मॉल से ही पीछे लगे थे। आटो के पीछे बाइक चल रही थी। जैसे ही महिला अपने घर के पास उतरी तो घटना को अंजाम दिया।

पति भी कर चुका सुसाइड का प्रयास

महिला का पति परतापुर थानाक्षेत्र की एक हैंडलूम कंपनी में नौकरी करता है। जहां पर कपड़े का धागा बनाया जाता है। महिला पढ़ी -लिखी होने और पति का अनपढ़ होने के कारण हमेशा दोनों के बीच झगड़ा रहता था। इसी कारण करीब एक माह पूर्व महिला के पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

नहीं जाना चाहती ससुराल

महिला अपनी मां और पिता के साथ ही परतापुर थानाक्षेत्र की कालोनी में रहती है। वह पति को भी साथ रखती है। अपनी ससुराल में मुजफ्फरनगर नहीं रहना चाहती है। इस बात को लेकर भी कई बार घर में झगड़ा हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.