यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Accident In Bulandshahr: ड्यूटी पर तैनात PAC जवानों के टेंट पर पलटा डंपर, दो की मौत, पांच घायल
Road Accident बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा में दो PAC जवानों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो ...और पढ़ें

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर की टक्कर लगने से डंपर पीएसी जवानों के टेंट पर पलट गया। हादसे में दो पीएसी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। तीन पीएससी जवान व ड्राइवर समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले गाजियाबाद के निवासी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा
सिकंद्रबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नम्बर कट पर मंगलवार की तड़के 4 बजे तेज रफ्तार माल से लदे कैंटर आ रहा था। इसी बीच कट पर मुड रहे डंपर को कैंटर ने टक्कर मार दी। डंपर में टक्कर लगते ही पास में स्थित पीएसी जवान के टेंट पर डंपर पलट गया। जिसके नीचे पीएसी के जवान दब गए। घटना में मौके पर ही 38वीं बटालियन के दो पीएसी जवानों की मौत हो गई। हादसे में तीन जवान व डंपर चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी। सूचना से मौके पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कैंटर की तलाश की जा रही है। जबकि घायलों को भर्ती करा दिया गया है।
रोड से थोरी दूरी पर था टेंट
हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीएसी जवान किसान आंदोलन के चलते औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नंबर कट पर टैंट लगाकर ड्यूटी में मुस्तैद थे। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपित कैंटर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में मारे गए पीएसी के जवानों का विवरण
डंपर के पलटने से दो की मौके पर मौत होने वाले जवान गाजियाबाद के निवासी हैं। इनकी पहचान प्रवीण कुमार पुत्र रंजीत निवासी आंबेडकर कालोनी गली नंबर दो इंद्रगढ़ी मसूरी गाजियाबाद व प्रवीण कुमार पुत्र रणवीर निवासी गांव मुरादाबाद थाना भोजपुर गाजियाबाद के रहने वाले हैं। ये 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ के है। किसान आंदोलन के चलते इन जवानों की डयूटी यहां लगी थी।