Move to Jagran APP

किसान पंचायत की तैयारियों में जुटी AAP, मेरठ आएंगे दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की किसान पंचायत 28 फरवरी को होगी। पार्टी कार्यकर्ता पंचायत को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मेरठ पहुंचे और पंचायत के लिए तमाम स्थानों का निरीक्षण करने के बाद संस्कृति होटल और रिजार्ट का चयन किया।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 03:17 PM (IST)
किसान पंचायत की तैयारियों में जुटी AAP, मेरठ आएंगे दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल
मेरठ में किसान महापंचायत की तैयारियों में आप जुट गई है।

मेरठ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी की किसान पंचायत 28 फरवरी को होगी। पार्टी कार्यकर्ता पंचायत को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मेरठ पहुंचे और पंचायत के लिए तमाम स्थानों का निरीक्षण करने के बाद संस्कृति होटल और रिजार्ट का चयन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पंचायत में किसानों को लाने के लिए गांव-गांव संवाद स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया।

loksabha election banner

किसान पंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह पंचायत के आयोजन के लिए स्थान के चयन के लिए पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ परतापुर का मैदान, शताब्दीनगर का मैदान, नौचंदी मैदान, आंबेडकर कालेज का मैदान और संस्कृति होटल और रिजार्ट का निरीक्षण किया। बाद में संस्कृति होटल और रिजार्ट को पंचायत के लिए फाइनल किया गया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ओपी संत ने अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर के यहां पंचायत की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से गांव-गांव में संवाद स्थापित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, प्रदेश सचिव अंकुर चौधरी, प्रदेश सचिव व मेरठ प्रभारी नवाब सोनी आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.