विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhar Service In Meerut: दिल्‍ली रोड सेंटर पर आधार कार्ड के लिए बेकाबू हुई भीड़, घंटों जाम के हालात

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 04:12 PM (IST)

Aadhar Service In Meerut मेरठ में आधार सेवा केंद्र पर मंगलवार को भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ के चलते आधार ...और पढ़ें

मेरठ में दिल्‍ली रोड के आधार सेवा केंद्र पर मंगलवार को भारी भीड़ रही।
मेरठ में दिल्‍ली रोड के आधार सेवा केंद्र पर मंगलवार को भारी भीड़ रही।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Aadhar Service In Meerut पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसी सुविधाओं का दावा करने वाले मेरठ के दिल्ली रोड स्थित यूआइडीएआइ के अधिकृत आधार सेवा केंद्र पर मंगलवार को भीड़ बेकाबू हो गई। आवेदकों की भारी भीड़ के चलते आधार केंद्र का बाहर प्रवेश द्वार ही बंद करना पड़ा। भीड़ के चलते दिल्ली रोड पर जाम लगा रहा। दिल्‍ली रोड के इस आधार अक्‍सर ही भीड़ से सामना होता है।

घंटों करना पड़ा इंतजार

15 अगस्त के दिन दिल्ली रोड पर फुटबाल चौराहे के पास यूआइडीएआइ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से संचालित आधार सेवा केंद्र की शुरूआत की गई थी। दावा किया गया था कि आधार सेवा केंद्र पर पासपोर्ट केंद्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं आवेदकों को दी जाएंगी। लेकिन आवेदकों को घंटों तक बाहर सड़क पर ही प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

बाहर का मेन गेट करना पड़ा बंद

मंगलवार को अधिक भीड़ के चलते आधार सेवा केंद्र का बाहरी मेन गेट भी बंद कर दिया गया। इसके बाद महिलाओं के साथ आवेदकों में बच्चे भी बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। रैपिड कार्य के चलते पहले से ही बाधित दिल्ली रोड पर आवेदकों की भीड़ के चलते जाम लगा रहा।

नौ स्थानों पर आधार सेवा दे रहा बीएसएनएल

मेरठ में डाक विभाग के बाद अब बीएसएनएल ने भी आधार सेवा केंद्रों की शुरूआत कर दी है। बीएसएनएल के नौ एक्सचेंज पर सेवा मेरठ एसएसए के तहत बीएसएनएल के महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीएसएनएल के नौ एक्सचेंज पर सीएससी के तहत आधार सेवा दी जा रही है। प्रत्येक एक्सचेंज में टेलीकाम संबंधी कार्य के अलावा आधार कार्ड में संशोधन व नये आवेदन भी किए जा रहे हैं।

बीएसएनएल के आधार सेवा केंद्र

शास्त्रीनगर, बाउंड्री रोड, ब्रहमपुरी, श्रृद्धापुरी, गंगानगर, मवाना, सरधना, बड़ौत और बागपत।