Move to Jagran APP

Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Top News from Meerut and other districts मंगलवार शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें शामली में करंट लगने पर दो बच्चों की मौत होने का मामला भी शामिल है ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:56 PM (IST)
Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

मेरठ में एक रात रहा श्रीकांत त्यागी

मेरठ: नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमैक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी को छात्र नेता नकुल त्यागी ने शरण दी थी। श्रीकांत नकुल त्यागी के आवास और विश्वविद्यालय के हास्टल में भी रहा है। नोएडा पुलिस ने नकुल त्यागी को भी गिरफ्तार किया है।

करंट लगने पर दो बच्चों की मौत

शामली: बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भंदोड़ा में करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। गांव भंदोड़ा निवासी धन्ना के मकान में 10 वर्षीय विक्रांत और पड़ोसी परिवार का 9 वर्षीय विनय खेल रहे थे। इसी दौरान टेबिल फैन से करंट लगने पर दोनों बच्चे जोरदार झटका लगने दूर जा गिरे। चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ भागे। इसके बच्चों को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सक ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

हस्तिनापुर से मिशन-2024 भेदने का शंखनाद

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी ने हस्तिनापुर से चुनावी महाभारत जीतने का शंखनाद कर दिया है। यहां किसान मोर्चा के तीन दिनी मंथन में उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बनी। पश्चिम उप्र की उर्वर राजनीतिक धरा में भगवा फहराने के लिए कई मोर्चों पर धुरंधरों को लगाया गया है। जहां केंद्रीय मंत्री हारी सीटों पर डेरा डाल रहे हैं, वहीं किसानों को साधने के लिए भाजपा नए सिरे से घेरेबंदी में जुट गई है। जलशक्ति मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी चुनावों को धर्मयुद्ध बताकर हस्तिनापुर से चुनावी लक्ष्य भेदने का संकल्प दिलाया।

विदेशी पिस्टल बनाकर यूपी दिल्ली और हरियाणा को देते थे सप्लाई

मेरठ: एसटीएफ द्वारा लिसाडीगेट से पकड़ी गई फैक्ट्री में विदेशी पिस्टल सी हूबहू पिस्टल तैयार की जा रही थी। पकड़े गए तीनो आरोपियों ने बताया की वे यह असलहा यूपी के साथ ही दिल्ली तथा हरियाणा में सप्लाई की जा रही थी। कुछ दुकानों की भी नाम उनके सामने आए हैं, जहां मेरठ में तैयार की पिस्टल विदेशी बनाकर बेची जा रही थी। एक पिस्टल की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक है। एसटीएफ जल्दी सप्लायर के यहां भी छापेमारी कर सकती है।

सुनील राठी गिरोह के दो सदस्यों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

बागपत : हिस्ट्रीशीटर परमवीर की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर सुनील राठी गिरोह के दो सदस्यों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक आरोपित के भाई को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। छपरौली थाने के हिस्ट्रीशीटर परमवीर निवासी ग्राम तुगाना समेत पांच लोगों पर बदमाशों ने ग्राम कुरड़ी में 22 जून 2020 को ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल परमवीर की 29 जून 2020 को हरियाणा के जनपद गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में उपचार के समय मौत हो गई थी। परमवीर के भाई ने छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। केस के आरोपित रोबिन खोखर निवासी ग्राम हलालपुर और दिनेश उर्फ टापा निवासी जनपद जींद (हरियाणा) फरार हैं।

मेरठः कबाड़ के धंधे में सरकार को करोड़ों का चूना

आयरन स्क्रैप के कारोबार में जनपद टैक्स चोरी का हब बनता जा रहा है। इस धंधे में वर्ष 2017 से मांच 2022 तक पांच सालों में जितनी धनराशि के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के आए थे, लगभग उतनी ही टैक्स चोरी वर्तमान वित्तीय वर्ष के पांच माह में हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.