Move to Jagran APP

नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बुलंदशहर के ओलंपियन अरविंद ने जीता गोल्‍ड, खुशी से झूमे स्‍वजन

Olympian Arvind Won Gold यह गर्व की बात है। बुलंदशहर के ओलंपियन अरविंद सिंह ने सीनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्‍धि पर स्वजन खुशी से झूम उठे। गांव में भी खुशी का माहौल है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 11:01 AM (IST)
नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बुलंदशहर के ओलंपियन अरविंद ने जीता गोल्‍ड, खुशी से झूमे स्‍वजन
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी ओलंपियन अरविंद सिंह ने एक और स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Olympian Arvind Won Gold बुलंदशहर के खुर्जा में गांव खबरा निवासी ओलंपियन अरविंद सिंह ने सीनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर स्वजन खुशी से झूम उठे। इससे पहले भी अरविंद एशियन रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। ओलंपियन अरविंद क्षेत्र के गांव खबरा के रहने वाले हैं और आर्मी में तैनात है। उनके पिता विजय सिंह किसान हैं।

loksabha election banner

प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

अब पुणे में सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें अरविंद ने दो किलोमीटर सिंगल मेंस स्कल्स में प्रतिभाग किया। गुरुवार शाम को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें अरविंद ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके अलावा चैंपियनशिप की 500 मीटर रेस में भी अरविंद प्रतिभाग करेंगे। जिसका फाइनल मुकाबला कल यानि शनिवार को होगा। नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में अरविंद के स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी पर स्वजन खुशी से झूम उठे। उधर जानकारी होने पर ग्रामीणों ने भी स्वजन को बधाई दी।

एशियन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं अरविंद

ओलंपियन अरविंद ने गत दिसंबर माह में थाईलैंड में आयोजित हुई एशियन रोइंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां अरविंद ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था और प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। अरविंद आगामी एशियन गेम्स और ओलंपिक को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ओलंपिक में किया था प्रतिभाग

टोक्यो में हुए ओलंपिक में अरविंद सिंह ने रोइंग लाइटवेट डबल मेंस स्कल्स में अपने साथी अर्जुन लाल के साथ प्रतिभाग किया था। जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अरविंद की जोड़ी पदक नहीं जीत सकी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.