Free Wi-Fi In Meerut: मेरठ के इन चिन्हित स्थानों पर मिलेगी मुफ्त वाई फाई की सुविधा, शासन ने मांगी रिपोर्ट
Free Wi-Fi In Meerut शहर के चिन्हित स्थानों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत होगा। अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे ने नगर निगम को इस सम्बंध में निर्देशित किया है।
मेरठ, जेएनएन। शहर के चिन्हित स्थानों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत होगा। अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे ने नगर निगम को इस सम्बंध में निर्देशित किया है।
दस दिन में चिंहित करेगा नगर निगम
10 दिन के भीतर नगर निगम को कम से कम 10 स्थान चिंहित करके रिपोर्ट मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी को भेजनी है। यह भी निर्देशित किया गया है कि मुफ्त वाई फाई की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने है। वे सितम्बर में पूरे कर लिए जाएं। अक्टूबर में इस सुविधा का लोकार्पण किया जाएगा। वाई फाई सुविधा मुख्य सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के पास, यूनिवर्सिटी के पास, तहसील, कचहरी, रजिस्ट्रार कार्यालय, मुख्य व भीड़भाड़ वाले स्थान पर दी जानी है। शासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने जगह चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।