मेरठ : स्टेडियम में पदकवीर एथलीट हुए सम्मानित, गुवाहाटी टूर अगले माह Meerut News
मेरठ के स्टेडियम में शुक्रवार को यह गौरव करने वाले पल थे। आज यहां प्रदेश स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार और कोच गौरव त्यागी ने इन्हें सम्मानित किया।
मेरठ, जेएनएन। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को शुक्रवार को मेरठ के स्टेडियम में सम्मानित किया गया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार और कोच गौरव त्यागी ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर और पदक पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ी अगले महीने गुवाहाटी में नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह साल 2021 की पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। साथ ही 2020 में खिलाड़ियों को एक भी प्रतियोगिता खेलने को नहीं मिली। यह प्रतियोगिता 2020 की प्रतियोगिता ही होगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा। इसीलिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे प्रदेश स्तर पर वह अपने प्रदर्शन से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।