मेरठ में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने हर घर पहुंचेंगे भाजपाई Meerut News
मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम मतदाता सूची के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि उनके यहां कोई ऐसा तो नहीं जिसका नाम मतदाता सूची में जुडऩे से रह गया हो। युवाओं के नाम सूचीबद्ध कर जिला कार्यालय को सौंपे जाएंगे।
मेरठ, जेएनएन। भाजपा के बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई। 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने वाले युवाओं के वोट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों विधानसभा क्षेत्र का अभियान प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय, सह अभियान प्रमुख रवीश अग्रवाल, कैंट विधानसभा प्रमुख महानगर मंत्री अंकुर कुशवाहा, शहर विधानसभा प्रमुख कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, दक्षिण विधानसभा प्रमुख महानगर मंत्री ममता मित्तल को बनाया गया। मंडलों के प्रमुख व मंडलों के सह संयोजक भी बनाए गए।
यह रहे मौजूद
इनकी टीम युवाओं से संपर्क करके उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएगी। मतदाता सूची के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि उनके यहां कोई ऐसा तो नहीं जिसका नाम मतदाता सूची में जुडऩे से रह गया हो। युवाओं के नाम सूचीबद्ध कर जिला कार्यालय को सौंपे जाएंगे। आज की महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, जय करण गुप्ता, महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाड़ी, वरुण गोयल, चरण सिंह लिसाड़ी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।