Move to Jagran APP

Bar Association Chunav in Meerut: महावीर सिंह त्यागी अध्यक्ष व सचिन चौधरी महामंत्री निर्वाचित

Bar Association Chunav in Meerut मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री पद पर सचिन चौधरी विजयी हुए हैं। जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न विजेताओं को फूल मालाओं से लादा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 04:07 PM (IST)
Bar Association Chunav in Meerut: महावीर सिंह त्यागी अध्यक्ष व सचिन चौधरी महामंत्री निर्वाचित
महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री पद पर सचिन चौधरी विजयी हुए।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री पद पर सचिन चौधरी विजयी हुए हैं। उधर, जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कचहरी में जीत का जश्न मनाया। विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया।

loksabha election banner

मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2020=21 की मतगणना शनिवार को कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में हुई। करीब 3:00 बजे तक अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों के मतों की गिनती का कार्य पूरा हो गया।

इन्होंने मारा चुनाव में मैदान

चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी पैनल के महावीर सिंह त्यागी विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रवि कांत भारद्वाज को पराजित किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष चौरसिया व लिलि यादव उर्फ यशोदा यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रजत वशिष्ठ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रविंद्र कुमार वर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर शिवम गुप्ता विजयी हुए हैं। मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती भी शुरू

चुनाव अधिकारी मंडल के सदस्य जगदीश गिरी ने बताया की पदाधिकारियों के मतों की गिनती के बाद वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य भी शनिवार को ही शुरू कर दिया गया। जिनका परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

किसको कितने मिले मत

अध्यक्ष पद

महावीर सिंह त्यागी= विजयी=1468

रवि कांत भारद्वाज=927

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संदीप सिंह= विजयी=1378

संजय कुमार अग्रवाल=874

उपाध्यक्ष

अजय गर्ग= 786

आशीष चौरासिया= विजयी=1244

लिली यादव=विजयी=867

श्याम सुंदर शर्मा=584

महामंत्री

आदेश कुमार शर्मा=191

सचिन चौधरी= विजयी=1004

तरूण कुमार=255

विनोद चौधरी=939

कोषाध्यक्ष

नीरज कुमार सोम= विजयी=1199

विनोद कुमार गौतम=1138

संयुक्त सचिव प्रशासन

मोहम्मद इरशाद=915

रजत वशिष्ठ=विजयी=1408

संयुक्त सचिव पुस्तकालय

औज महमूद जैदी=888

रविंद्र कुमार वर्मा=विजयी=1422

संयुक्त सचिव प्रकाशन

शिवम गुप्ता= विजयी=1308

विपिन कुमार=1000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.