Move to Jagran APP

Hookah Party in Meerut : इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था अयान गैंग, दो साल से चल रहा था धंधा

Dugout Cafe गढ़ रोड पर नई सड़क के पास स्थित डग आउट कैफे एंड रेस्तरां में हुक्‍का पार्टी के मामले में पुलिस रोजाना नए-नए खुलासा कर रही है। अयान गैंग की करतूतों सामने आ रही हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 11:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 11:30 AM (IST)
Hookah Party in Meerut : इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था अयान गैंग, दो साल से चल रहा था धंधा
Hookah Party in Meerut : इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था अयान गैंग, दो साल से चल रहा था धंधा

मेरठ, जेएनएन। Dugout Cafe & Restaurant हिंदू नाबालिग लड़कियों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रेस्तरां और हुक्का बार में ले जाया जाता था। अयान से पूछताछ में सामने आया कि उसके गैंग में तीन और युवक भी शामिल थे। उसने दो लड़कियों के नाम भी उजागर किए हैं। इनको ब्लैकमेल कर हुक्का बार और होटल में ले जाया गया था। आरोपित के पास से दिल्ली रोड स्थित एक बड़े होटल के भी वीडियो मिले हैं। इनमें वह नाबालिग लड़की के साथ हुक्के से धुआं उड़ाता दिखाई दे रहा है। गढ़ रोड पर नई सड़क के पास स्थित डग आउट कैफे एंड रेस्तरां में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाते हुए अयान का वीडियो वायरल हुआ था। नौचंदी पुलिस ने कैफे व रेस्तरां सील कर दिया था। मुकदमा दर्ज कर कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। वायरल वीडियो में धुआं उड़ाने वाले आरोपित अयान को भी जमानत मिल गई। वह शास्त्रीनगर का रहने वाला है। वह गत वर्ष सितंबर में भी छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया था।

loksabha election banner

गैंग बनाकर दो साल से लड़कियों से करते थे अश्लीलता

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने एक ग्रुप बना रखा है। इसमें ढबाई नगर के दानिश, सुहैल और अमान भी हैं। ये इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों से चैट करते हैं। उनसे दोस्ती कर होटल व रेस्तरां तक ले आते हैं। लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने तक के सपने दिखाते हैं। कम उम्र की लड़कियां इनके झांसे में आ जाती हैं। आरोपित ने बताया कि इस समय उसके साथ सेंट्रल मार्केट और फूलबाग कालोनी की रहने वाली दो लड़कियां थीं। डग आउट कैफे में चल रहे हुक्का बार में भी दोनों लड़कियों को ले जाते थे। दो साल में कई लड़कियों को होटल में बुला चुके हैं। आरोपित कक्षा सात तक पढ़ा है, पर उसका रहन-सहन किसी को भी धोखा दे सकता है। पुलिस आरोपित के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खंगाल रही है।

दिल्ली रोड के एक होटल की वीडियो हुई वायरल

परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक होटल के छत की वीडियो भी वायरल हो गई है। इसमें आरोपित नाबालिग लड़की के साथ धुआं उड़ा रहा है। उसके साथ अश्लीलता कर रहा है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार भी किया कि दो माह पहले इस होटल में उनका पूरा ग्रुप लड़कियों के साथ गया था।

नाबालिगों को कैसे मिल जाता है होटल में कमरा

अयान के साथ नाबालिग लड़कियां रहती हैं। इसके बाद भी होटल में उसे कमरा दिया जाता है। आरोपित ने बताया कि हुक्का बार में एक लड़के से पांच सौ रुपये वसूले जाते थे। उसके पूरे ग्रुप को दो हजार में प्रवेश मिलता था। तंबाकू की कीमत अलग थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.