छत पर कपड़े सुखाने गई युवती से छेड़छाड़, छुरी से हमले के बाद पथराव Meerut News
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छत पर कपड़े सुखा रही एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर छुरी से हमला कर पथराव कर दिया।
मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक कालोनी में मंगलवार की सुबह छत पर कपड़े सुखा रही एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छुरी से हमला कर पथराव कर दिया। ईंट लगने से दो माह का बच्चा घायल हो गया। कालोनी के लोगों ने आरोपित से छुरी छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दी। दबिश पड़ने पर युवक अपने घर से फरार हो गया।
अचानक करने लगा इशारेबाजी
मंगलवार की सुबह एक युवती अपनी छत पर कपडे सुखाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान दूसरी गली में रहने वाला एक युवक अपनी छत पर खडा था, अचानक वह युवती को इशारे करने लगा और छींटाकशी भी करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक छत से ही गाली गलौज करने लगा। शोरगुल सुनकर युवती के पिता छप पर पहुंचे और युवक से उसकी हरकतों के लिए विरोध जताया। इसके बाद युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छुरी लेकर युवती के घर में घुस आया और मारपीट कर छुरी से हमला कर दिया।
पुलिस की दबिश पर भाग निकला आरोपित
शोर सुनकर कालोनी के लोग एकत्र हो गये। कालोनी के लोगों ने आरोपित के हाथ से छुरी छीन ली लेकिन आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में युवक ने अपने मकान की अपनी छत से पथराव करना शुरू कर दिया। ईंट लगने से दो माह एक बच्चा घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने छुरी पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने आरोपित के मकान पर दबिश दी लेकिन आरोपित पुलिस को देख छत से कुदकर फरार हो गया।