Move to Jagran APP

मौलाना साद प्रकरण : दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांधला पुलिस ने किया इन्कार Shamli News

Maulana Saad कांधला स्थित फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। दूसरी ओर कांधला पुलिस ने नोटिस चस्पा करने की जानकारी से इन्‍कार किया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 11:10 AM (IST)
मौलाना साद प्रकरण : दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांधला पुलिस ने किया इन्कार Shamli News
मौलाना साद प्रकरण : दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांधला पुलिस ने किया इन्कार Shamli News

शामली, जेएनएन। निजामुद्दीन मरकज में शिरकत करने वाले जमातियों में तेजी से फैल रहे कोरोना के बीच इन दिनों चर्चाओं में चल रहे तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद के कांधला स्थित फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। इसमें कुछ सवालों के तत्काल जवाब मांगे गए हैं। दूसरी ओर कांधला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की आमद और नोटिस चस्पा करने की जानकारी से इन्‍कार किया है।

loksabha election banner

जो मिला उसे दिया गया नोटिस

मौलाना साद के फार्म हाउस पर मौजूद लोगों ने भी दिल्ली पुलिस के आने और नोटिस मिलने से इनकार किया। हालांकि दिल्ली क्राइम ब्रांच में एडिशनल पुलिस कमिश्नर बीके सिंह का कहना है कि मौलाना साद का जहां-जहां मकान है, वहां जो व्यक्ति मिला उसे नोटिस दिया गया है। जहां कोई व्यक्ति नहीं मिला, वहां नोटिस चस्पा कर दिया गया।

साद के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद कांधला के मूल निवासी हैं। देश में लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन मरकज में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया। इसमें तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद समेत सात लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस को मौलाना साद की तलाश है। दूसरी ओर मौलाना साद ने ऑडियो संदेश जारी कर खुद को दिल्ली में ही क्वारंटाइन करने की बात कही है।

नोटिस में मांगी है यह जानकारी

बहरहाल, मौलाना साद का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कुछ सवालों का एक नोटिस जारी किया है जिसमें मौलाना के व्यक्तिगत, तब्लीगी जमात प्रबंधतंत्र, संस्था के आय-व्यय व आयकर समेत विभिन्न जानकारी मांगी गई है। हालांकि एसओ कांधला कर्मवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आने और नोटिस चस्पा करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, दिल्ली पुलिस ने थाने पर भी कोई सूचना दर्ज नहीं कराई है। शनिवार को मौलाना साद के फार्म हाउस के दोनों गेट पर भी दिल्ली पुलिस का कोई नोटिस चस्पा नहीं दिखाई दिया।

सहारनपुर पुलिस को भी जानकारी नहीं

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर में भी गुपचुप तरीके से डेरा डालकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि सहारनपुर पुलिस का इस संबंध में कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की सहारनपुर में मौजूदगी की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, न ही दिल्ली पुलिस ने उनसे यहां संपर्क किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.