आज थी मौलाना साद की बेटी की शादी, तिथि आगे बढ़ाई गई Saharanpur News
लॉक डाउन के कारण फिलहाल पांच अप्रैल को प्रस्तावित मौलाना साद की बेटी के निकाह की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। करीब डेढ़ माह पूर्व मौलाना अपने साढ़ू के बेटे के हकीका में सहारनपुर आए थे।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना से जंग के बीच तब्लीगी मरकज के प्रमुख मौलाना साद का मुद्दा गर्म है। पुलिस मौलाना साद के संभावित ठिकानों पर उन्हें तलाश रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर की मुफ्ती गली लॉकडाउन के कारण सन्नाटा है। मौलाना साद का जिक्र छिड़ते ही मुफ्ती गली के बाशिंदे कहते हैं कि मौलाना साद का तो सहारनपुर से गहरा नाता है।
कई बड़े चेहरे थे आमंत्रित
कई करीबी यहां तक जानकारी रखते हैं कि पांच अप्रैल को मौलाना की इकलौती पुत्री का निकाह तय था। निजामुद्दीन मरकज में शादी समारोह संपन्न होना था। देश के कई बड़े चेहरे इस आयोजन में आमंत्रित थे। बताते हैं कि लॉक डाउन के कारण फिलहाल यह आयोजन नहीं हो पाएगा। पांच अप्रैल को प्रस्तावित निकाह की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। करीब डेढ़ माह पूर्व मौलाना अपने साढ़ू के बेटे के हकीका में यहां आए थे।