Move to Jagran APP

Meerut Lockdown Day 11: मस्जिद में दर्जनों लोगों को नमाज पढ़ा रहा इमाम गिरफ्तार, कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज Meerut News

Meerut Lockdown Day 11 लॉकडाउन के बावजूद परीक्षितगढ़ के सौंदत गांव में मस्जिद जुमा की नमाज पढ़वा रहे इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 12:29 PM (IST)
Meerut Lockdown Day 11: मस्जिद में दर्जनों लोगों को नमाज पढ़ा रहा इमाम गिरफ्तार, कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Meerut Lockdown Day 11 लॉकडाउन के बावजूद परीक्षितगढ़ के सौंदत गांव में मस्जिद जुमा की नमाज पढ़वा रहे इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नमाज पढ़ रहे लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। इमाम समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

मनमानी में उतारू लोग

कोरोना वायरस की चेन तोडऩे के लिए एक जगह एकत्र न होने और घर में ही नमाज पढऩे की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग मनमानी पर उतारू हैं। शुक्रवार को सौंदत गांव में खजूरी निवासी इमाम हकीकत कुछ लोगों को जुमा की नमाज पढ़ा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की वीडियो बनाई। नमाज पढ़ रहे लोग पुलिस को देखकर भाग निकले।

12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

थानाध्यक्ष कैलाश चंद गौतम ने बताया कि इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सौंदत निवासी अफजाल और समीर की भी पहचान की गई है। पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घर में नमाज, मस्जिद में सन्नाटा

वहीं मेरठ शहर में लॉकडाउन के अनुपालन में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों से नमाजियों ने दूरी बनाए रखी। इमाम व नायब शहर काजी सहित चार पांच लोगों ने कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की। शाही जामा मस्जिद के पास वाहनों का आवागमन भी रोका गया। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने बताया कि मस्जिद में सिर्फ इमाम, मौअज्जिन और सदस्यों ने ही नमाज पढ़ी। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। इमलियान मस्जिद में नमाज पढऩे कोई नहीं पहुंचा। बताते चलें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पिछले जुमा को भी मस्जिदों में नमाज अदा नहीं हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.