Move to Jagran APP

वरमाला पर नशे में टली दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बरातियों को जमकर पीटा Meerut News

शादी में दुल्‍हे को शराब पीने पर दुल्‍हन ने शादी से मना कर दिया। जिसके बाद बरातियों को गांव वालो ने जमकर पीटा। दुल्‍हे उसके भाई और भाभी को बंधक बनाया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 12:28 PM (IST)
वरमाला पर नशे में टली दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बरातियों को जमकर पीटा Meerut News
वरमाला पर नशे में टली दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बरातियों को जमकर पीटा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। परतापुर के भूड़ बराल में दूल्हे को शराब पीना महंगा पड़ गया। वरमाला के दौराना दूल्हे को डगमगाते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे का पिता और बाराती मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि दूल्हे के भाई और भाभी को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी नहीं छोड़ा।

loksabha election banner

खूब मचा बवाल

मुंडाली के सिसौली गढ़ी गांव निवासी प्रमानंद के बेटे अमित कुमार की बारात परतापुर के भूड़ बराल आई थी। यहां पर राजपाल की बेटी मुनेश की शादी थी। शुक्रवार की शाम को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारात को नाश्ता करा दिया। चढ़त के बाद वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तब उसके पैर डगमगा रहे थे। तभी दुल्हन को शक हो गया। उसने दूल्हे को चेक करने के लिए कहा। देखा गया कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है। उसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। तब बारातियों और परिवार के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।

बारातियों को जमकर पीटा

हंगामा की खबर मिलते ही गांव के अन्‍य लोग भी वहां जल्‍द ही पहुंच गए और मौका देख बरातियों को गिरा गिरा कर पीटाना शुरु कर दिया। मौका पाकर बाराती और दूल्हे का पिता भी मौके से भाग गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके भाई और भाभी को बंधक बना लिया है।

पुलिस के आने के बाद भी नहीं छोड़ा

जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्‍हे, उसके भाई और भाभी को छोड़ने को कहा गया पर घर वालों ने उन्‍हे छोड़ने से इन्‍कार कर दिया। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी के खर्च के लेन-देन पर समझौते की बात चल रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.