Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
Top News from Meerut and other districts शनिवार शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें इसमें मेरठ में नशे के सौदागर तस्लीम की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का मामला भी शामिल है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।
1: नशे के सौदागर तस्लीम की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क
मेरठ: नशे के सौदागर तस्लीम की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। तीनों दुकानों पर पुलिस ने पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। फिलहाल तस्लीम जेल में बंद है।
2: अग्निपथ के विरोध में रालोद की रैली कल, तैयारियां जोरों पर
मुजफ्फरनगर: रविवार 3 जुलाई को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शाहपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की युवा पंचायत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रालोद नेताओ ने क्षेत्र में बैठक कर पंचायत में पँहुचने की अपील की।
3: फ्रेट कारिडोर के कार्य के चलते चार पैसेंजर ट्रेनें रद
बुलंदशहर: खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर करीब दर्जनभर ट्रेनों का स्टापेज है। शनिवार को सिकंदरपुर और मारीपत स्टेशन के निकट फ्रेट कारिडोर का कार्य किया गया। जिसके चलते खुर्जा जंक्शन स्टेशन रुकने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें अप-डाउन में रद रहीं। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस को भी रद किया गया है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्रियों ने दिल्ली आने-जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया। उधर कई ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला गया।
4: ऊर्जा निगम कर्मी से मारपीट के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव
बुलंदशहर: एक्सईएन व टीजी-टू मारपीट का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। टीजी-टू संघ के पदाधिकारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर सुबह से ही एकत्र होने शुरू हो गए हैं। एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
5: सांड़ पकड़कर लाओ, पांच हजार का इनाम पाओ, ग्राम प्रधान ने किया एलान
मुजफ्फरनगर: गांव वाजिदपुर में सांड़ से लोग परेशान हैं। सांड़ किसी भी ग्रामीण और उसके पशु को देखता है तो पीछे दौड़ने लगता है। टक्कर मारकर वह कई पशुओं को घायल कर चुका है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने सांड़ को पकड़ने वाले को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।